SBI यूजर्स हो जाएं Alert! बिना OTP के ही खाते से निकाल रहे हैं पैसे, ऐसे रखें अपने पैसों को सुरक्षित

नई दिल्ली। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपको अलर्ट करने के लिए हैं। अगर आप भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है और आपको सावधान रहने की जरूरत हैं। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोगों ने धोखाधड़ी का नया तरीका निकाला है, जिसमें बिना OTP के ही आपके खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं। बैंकिंग फ्रॉड का ये नया मामला हाल ही SBI के एक कस्टमर के साथ हुआ, जहां उसके SBI क्रेडिट कार्ड से बिना OTP के ही ऑनलाइन फ्रॉड ट्रांजेक्शन कर लिया गया।

 बिना OTP के ही खाते से निकाल लिए गए पैसे

बिना OTP के ही खाते से निकाल लिए गए पैसे

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक SBI के क्रेडिट कार्ड होल्डर के साथ ऑनलाइन फ्रॉड का नया मामला सामने आया,जहां बिना ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नंबर के ही अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए। उसने फौरन ही एसबीआई क्रेडिट कार्ड सहायता केंद्र में फोन कर शिकायत की, लेकिन अब तक इस मामले में एसबीआई की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 बरतें ये सावधानी

बरतें ये सावधानी

ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले शातिर लोग फ्रॉड का नया-नया तरीका निकालते रहते हैं, लेकिन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं। हम आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप ठगी के शिकार बनने से बच सकते हैं और अपने पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं। कभी भी किसी को भी अपने क्रेडिट कार्ड के दोनों तरफ की फोटो कॉपी न दें। दरअसल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी कार्ड वेरिफिकेशन वैल्यू (CVC)हमेशा कार्ड के पीछे तफा होता है, जिसकी मदद से कोई भी आपके कार्ड से आसानी से ट्रांजैक्शन कर सकता है।

 रखें इन बातों का ख्याल

रखें इन बातों का ख्याल

अक्सर ईमेल पर और मोबाइल पर ऑफर्स, ईनाम जीतने जैसे मेल आते रहते हैं। अगर उन ई-मेल में कोई संदिग्ध लिंक्स हैं तो उसे भूल से भी क्लिक न करें। इन लिंक पर क्लिक कर आपसे आपके खाते से संबंधित जानकारी मांगी जाती है और फिर हैकर्स फिशिंग के जरिए आपके खाते में सेंधमारी कर आपका खाता खाली कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते वक्त अच्छी तरह से ये जांच-परख लें कि वेबसाइट सिक्योर है या फिर नहीं। अगर आपको लगे कि ये वेबसाइट सहीं नहीं है तो वहां अपने कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट भी न करें और न ही फोन पर किसी को भी अपने अकाउंट डिटेल्स दें। अगर आपका क्रेडिट या डेबिट कार्ड का स्टेटमेंट टाइम पर नहीं मिलता है तो फौरन बैंक को इसकी जानकारी दें। हमेशा पुराने बैंक स्टेटमेंट, क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन, बिल को छोटे टुकड़ों में फाड़कर फेंक दें। अगर ये जानकारी किसी के भी हाथ लग गई तो वो आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+