रिलायंस जियो के सामने तीन कंपनियों ने खड़ी की एक और मुसीबत!
नई दिल्ली। इंटरकनेक्टिविटी का मुद्दा सुलझने के बाद अब रिलायंस जियो के सामने एक और बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है। कंपनी ने आरोप लगाया है कि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ऑपरेटर यूजर्स को जियो में नंबर पोर्ट करने से मना रहे हैं।

ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा को लिखी चिट्ठी में रिलायंस जियो ने आरोप लगाया है कि प्रतिस्पर्धी कंपनियां नंबर पोर्ट करने से मना करके नियमों का उल्लंघन कर रही हैं।
'TRAI के नियमों के खिलाफ है ये काम'
जियो ने कहा कि कंपनियों की ओर से की जा रही यह हरकत लाइसेंस के नियमों के खिलाफ है और ट्राई को इस पर दखल देना चाहिए। रिलायंस जियो ने कहा कि अगर कंपनियां नंबर पोर्ट करने से मना करती हैं तो यह ट्राई के नियमों के खिलाफ है। हालांकि इस संबंध में तीनों कंपनियों की ओर से कोई बयान अब तक नहीं आया है।
'नहीं मानी रिक्वेस्ट'
ट्राई से की गई लिखित शिकायत में जियो ने कहा कि 201 यूजर्स ने तीनों कंपनियों में नंबर पोर्टबिलिटी के लिए अप्लाई किया था जिसमें से 161 की रिक्वेस्ट कैंसिल कर दी गई। जबकि आठ नंबरों को गलत कोड जारी किए गए थे।
बता दें कि कि हाल ही में कंपनी ने इंटरकनेक्टिविटी को लेकर भी ट्राई से शिकायत की थी। जिसके बाद तीनों कंपनियां जियो को इंटरकनेक्टिविटी पोर्ट उपलब्ध कराने के लिए राजी हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications