Airtel Users Alert: एयरटेल ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, इस प्लान में किया बदलाव, आपको होगा नुकसान
Airtel Recharge Plan: भारत के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। एयरटेल ने अपने ₹219 प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है। इस प्लान में यूजर्स को 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं, लेकिन अब इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की जगह 28 दिन कर दी गई है। यानी अब यूजर्स को उतने ही फायदे के लिए 2 दिन कम मिलेंगे। एयरटेल का यह कदम औसत रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

कितना बढ़ा दैनिक खर्च?
अब इस प्लान का डेली कॉस्ट ₹7.82 हो गया है, जबकि पहले यह ₹7.30 था। एयरटेल के कई प्रीपेड प्लान पहले से ही 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं, लेकिन ₹219 प्लान उन चुनिंदा ऑफर्स में से था जिसमें 30 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। अब यूजर्स के पास इस श्रेणी में एक विकल्प कम हो गया है।
एयरटेल का लक्ष्य: ARPU ₹300 तक पहुंचाना
एयरटेल लगातार टैरिफ बढ़ाने की बात कर रहा है ताकि इस कैपेक्स इंटेंसिव इंडस्ट्री में मार्जिन सुधारा जा सके। कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ समय में ARPU ₹300 तक पहुँचाने का है। पिछली बार जुलाई 2024 में टैरिफ हाइक हुई थी, जिससे ARPU तो बढ़ा, लेकिन SIM कंसोलिडेशन (एक से ज्यादा SIM छोड़ने का ट्रेंड) भी बढ़ा। अगली बड़ी टैरिफ वृद्धि 2026 में होने की उम्मीद है।
यूजर्स के लिए क्या मायने?
छोटे-छोटे बदलावों से यूजर्स का मासिक खर्च बढ़ रहा है। अगर आप भी इस प्लान का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको हर महीने 2 दिन पहले रिचार्ज करना होगा, जिससे सालभर में कुछ सौ रुपये का अतिरिक्त खर्च आ सकता है। क्या अन्य टेलीकॉम कंपनियाँ भी ऐसा कदम उठाएँगी? देखना दिलचस्प होगा!
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications