एयरटेल 198, वोडाफोन 199 रुपये में दे रहा है 28GB डाटा, जानिए कौन है बेस्ट
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 198 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल का यह प्लान मार्केट में वोडाफोन के 199 रुपये के प्लान से मुकाबला करेगा।
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 198 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल का यह प्लान मार्केट में वोडाफोन के 199 रुपये के प्लान से मुकाबला करेगा। खास बात यह है कि इन दोनों ही प्लान में यूजर्स को 28 जीबी डाटा मिल रहा है लेकिन उसके साथ मिल रही सुविधाएं अलग अलग हैं। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान में से आपके लिए कौन सा प्लान बेहतर होगा ..

एयरटेल के प्लान में सिर्फ डाटा मिलेगा
एयरटेल के 198 रुपये के प्लान में यूजर्स को रोजाना 1 जीबी डेली लिमिट के साथ 28 दिनों के लिए 28 जीबी डाटा देगा। एयरटेल ने अभी तक अपने इस प्लान के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग और एसएमएस के लिए अलग से पैसे देने होंगे।

वोडाफोन के प्लान में डाटा के साथ कॉलिंग भी
वहीं अगर वोडाफोन के 199 रुपये के प्लान की बात की जाए तो इस प्लान में यूजर्स को डाटा के साथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। वोडाफोन अपने यूजर्स को रोजना 250 मिनट (हफ्ते में 1000 मिनट) अधिकतम की सुविधा देगा। इसके बाद कॉलिंग पर यूजर्स को 30 पैसे प्रति सेकेंड की दर से चार्ज देना होगा।

कौन है बेहतर?
अगर आप सिर्फ डाटा यूज करते हैं तो आपके लिए ये दोनों ही प्लान ही बेहतर है। क्योंकि दोनों ही प्लान में आपको 28 जीबी डाटा मिलेगा। लेकिन अगर आप डाटा के साथ कॉलिंग की सुविधा भी चाहते हैं तो निश्चित ही वोडाफोन का 199 रुपये का प्लान आपके लिए बेहतर होगा क्योंकि इसमें आपको डाटा के साथ लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications