Airtel का 129 रुपए वाला नया प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री हैलो ट्यून के साथ बहुत कुछ
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलिकॉम कंपनियों के बीच जारी प्रतिस्पर्धा की वजह से कंपनियां एक के बाद एक नए प्लान पेश कर रही है। खुद को दूसरों से बेहतर साबित करने के लिए कंपनियों के बीच प्राइस और डेटा वॉर चल रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर से देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने लोगों को आकर्षित करने के लिए सस्ता प्लान पेश किया है। जियो से टक्कर लेने के लिए एयरटेल ने 129 रुपए वाला प्लान लॉन्च किया है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ एसएमएस, डेटा और हेलो ट्यून का फायदा मिलेगा।

जियो से मुकाबले के लिए एयरटेल का नया प्लान
एयरटेल ने जियो से मुकाबले के चलते 129 रूपए वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग, डेटा, मैसेज के साथ-साथ हेलो ट्यून का भी फायदा मिलेगा। 129 रुपये के प्लान में कंपनी यूजर्स को हेलो ट्यून मुफ्त में दे रही है। हालांकि ये प्लान केवल चुनिंदा सर्किल के ग्राहकों को ही मिलेगा।

क्या है प्लान में खास
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 1GB 4G डेटा के साथ-साथ रोजाना 100 एसएमएस मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको लोकल/ एसटीडी के साथ-साथ रोमिंग कॉल फ्री में मिलेंगे। वहीं प्लान में हेलो ट्यून के साथ-साथ एयरटेल TV ऐप का एक्सेस भी मिल रहा है।

जियो के प्लान से मुकाबला
एयरटेल के इस प्लान का मुकाबला जियो के 98 रुपए के प्लान से है। जियो के 98 रुपए के प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी में 2GB डेटा के साथ-साथ कॉलिंग और SMS का फायदा मिलता है। वहीं एयरटेल के प्लान में 1GB 4G डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और हेलो ट्यून मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications