Airtel ने कारगिल, द्रास और लेह में शुरू की 4G सर्विस
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के बाद अब भारती एयरटेल ने कारगिल, लेह और द्रास में भी 4जी सर्विस देगा। देशभर के कोने-कोने में पहुंचने की कोशिश में जुटी एयरटेल ने लद्दाख, कारगिल, द्रास और लेह के आस-पास वाले इलाकों में अपनी सर्विस देने की बात कही है। इससे पहले एयरटेल नें पूर्वोतर भारत के 2100 गांवों में अपनी सेवा का विस्तार किया और अब वो पूर्वी भारत में अपनी पैठ बढ़ा रही है।

एयरटेल प्रोजेक्ट लीप योजना
आपको बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में एयरटेल प्रोजेक्ट लीप की शुरुआत की है। इस योजना के तहत वो अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। इसमें न केवल नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है ब्लकि नेटवर्क की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।

दुर्लभ स्थानों तक नेटवर्क पहुंचाने का वादा
एयरटेल ने अपनी इस योजना के तहत देश के दुर्लभ इलाकों तक पहुंचने की कोशिश की है। अगर बात कारगिल का द्वार कहे जाने वाले द्रास की तो ये भारत का सबसे ठंडा और विश्व का दूसरा सबसे ठंडा स्थान कहा जाता है, लेकिन एयरटेल ने अपने नेटवर्क का जाल इन इलाकों तक पैला दिया है। ऐसे इलाकों में मौसम की मार को ध्यान में रखते हुए नेटवर्क स्थापिक करने की कोशिश की जा रही है।

4जी सेवाएं देने वाली पहली कंपनी
आपको बता दें कि पूर्वी भारत के कारगिल, द्रास, लेद-लद्दाख में पहुंचकर एयरटेल अब भारत के पूर्वी इलाकों में 4जी सेवाएं देने वाली पहली कंपनी बन गयी है। यहां तक पहुंचने से एयरटेल अधिक से अधिक पार्यटकों से जुड़ सकेगा। एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय पूरी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह भारत और एयरटेल के लिए एक बड़ा कदम है। भारत में अपनी 4जी सेवाएं देने के बाद एयरटेल की कोशिश है कि वह देश के हर कोने में अपनी सेवाएं पहुंचा सके।

60,000 करोड़ रूपए का निवेश
एयरटेल ने अपनी इस परियोजना के लिए करीब 60000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। हालांकि एयरटेल की इस पहले से पहाड़ों पर रहने वाले लोगों भी अब इंटरनेट और डिजिटल दुनिया से जुड़ सकेंगे। यहां अब नेटवर्क और दूरसंचार की समस्या खत्म हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications