Airtel ने 349 और 549 रुपये के प्लान में किया बदलाव, मिलेगा पहले से ज्यादा 4G डाटा

नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने जियो से मुकाबला के लिए अपने 349 और 549 रुपये के प्लान में बदलाव किए हैं। अब इस प्लान में एयरटेल अपने यूजर्स को पहले से ज्यादा डाटा ऑफर कर रहा है। साथ ही अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग जैसी कई अन्य सुविधाएं भी यूजर्स को दे रहा है। आइए जानते हैं यूजर्स को इन प्लान में क्या फायदे मिलेंगे ...

एयरटेल का 349 रुपये का प्लान

एयरटेल का 349 रुपये का प्लान

एयरटेल ने 349 रुपये के अपने प्लान में बदलाव करते हुए अब यूजर्स को रोजाना 500MB डाटा ज्यादा देने का फैसला लिया है। पहले इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5GB डाटा मिलता था लेकिन अब बदलाव के बाद यूजर्स को रोजाना 2GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री रोमिंग लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगा। साथ ही रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

एयरटेल का 549 रुपये का प्लान

एयरटेल का 549 रुपये का प्लान

एयरटेल ने 549 रुपये के अपने प्लान में बदलाव करते हुए अब यूजर्स को रोजाना 3GB डाटा ऑफर किया है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड फ्री रोमिंग लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगा। साथ ही रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।

एयरटेल का 448 रुपये का प्लान

एयरटेल का 448 रुपये का प्लान

एयरटेल इसके साथ यूजर्स को एक 448 रुपये का प्लान भी लॉन्च किया है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1GB 4G डाटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड फ्री रोमिंग लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी यूजर्स को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+