Jio Phone को टक्कर देने के लिए एयरटेल ला रहा 2000 रुपए का ये मोबाइल

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से महज 1500 रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट पर फोन देने की घोषणा के बाद अब एयरटेल ने जियो को टक्कर देने का फैसला कर लिया है। जल्द ही एयरटेल भी एक बेहद सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जो रिलायंस जियो के जियो फोन को तगड़ी टक्कर देगा। एयरटेल के इस सस्ते स्मार्टफोन से कंपनी रिलायंस जियो के जियो फोन को टक्कर दे पाएगी या नहीं यह तो तभी पता चलेगा, जब एयरटेल का यह फोन बाजार में आ जाएगा। हालांकि, माना जा रहा है कि सबसे बड़ा टेलिकॉम नेटवर्क होने के नाते एयरटेल कई शानदार फीचर के साथ अपना सस्ता फोन बाजार में उतार सकता है। आइए जानते हैं एयरटेल के इस मोबाइल के बारे में खास बातें।

कब आएगा एयरटेल का स्मार्टफोन?

कब आएगा एयरटेल का स्मार्टफोन?

एयरटेल का यह सस्ता स्मार्टफोन अक्टूबर के पहले सप्ताह में बाजार में आ सकता है। यानी इस त्योहारी मौसम में जियो फोन की डिलीवरी तक एयरटेल का सस्ता स्मार्टफोन भी बाजार में आ सकता है। आपको बता दें कि जियो फोन की पहली प्री-बुकिंग में करीब 6 लाख लोगों ने फोन बुक कराया है, जिसकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू होने वाली है।

क्या होगी एयरटेल के स्मार्टफोन की कीमत?

क्या होगी एयरटेल के स्मार्टफोन की कीमत?

पहले यह खबर आई थी कि एयरटेल का यह स्मार्टफोन 2500 रुपए तक मिलेगा, लेकिन अब यह रिपोर्ट सामने आई है कि इस मोबाइल की कीमत महज 2000 रुपए होगी। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि आखिर इस फोन में क्या-क्या फीचर्स होंगे। एयरटेल ने भी अपने इस मोबाइल के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

जियो फोन की क्या है खासियत?

जियो फोन की क्या है खासियत?

रिलायंस जियो की तरफ से जुलाई में ही जियो फोन लॉन्च किया गया था। कंपनी ने यह फोन सभी को मुफ्त में देने की घोषणा की है। हालांकि, इसके लिए 1500 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा। 3 साल बाद जब आप इस फोन को वापस लौटाएंगे तो आपको 1500 रुपए रिफंड मिल जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+