Jio से निपटने के लिए एयरटेल लेकर आया 8 से लेकर 399 रु. वाला प्लान

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने बेहतरीन ऑफर्स से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। जियो की वजह से बाकी टेलिकॉम कंपनियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। अपने यूजर्स को बनाए रखने के लिए उन्हें नए ऑफर्स लाने पर रहे हैं। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने 8 रुपये से लेकर 399 रुपए तक का अपने डेटा और वॉइस प्लान्स शुरू किया है। आप अगर एयरटेल के प्रीपेड कस्टमर हैं तो आप 8 रुपए से लेकर 399 रुपए तक का कोई भी प्लान चुन सकते हैं। आइए आपको इन प्लान के बारे में बताए...

 8 रुपए का प्लान

8 रुपए का प्लान


एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए 8 रुपए वाला रिचार्ज प्लान लेकर आया है। इस प्लान के तहत आप 30 पैसे प्रति मिनट की दर से लोकल और एसटीडी कॉल कर सकेंगे। ये प्लान 56 दिनों के लिए वैलिड होगा। कंपनी ने इसके अलावा 15 का प्लान भी लॉन्च किया है, जिसके तहत आप 27 दिनों तक एयरटेल के नेटवर्क पर सिर्फ 10 पैसे प्रति मिनट पर कॉल कर सकेंगे।

 60 रुपए वाला प्लान

60 रुपए वाला प्लान


कंपनी ने 40 रुपए और 60 रुपए वाला प्लान भी लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत आप 58 रुपये के टॉकटाइम के साथ अनलिमिटेड वैलिडिटी का लाभ उठा सकते हैं। वहीं 90 रुपये के रिचार्ज पर आपको अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ 88 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा।

 149 रुपए का प्लान

149 रुपए का प्लान

इस प्लान के तहत यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडीटी के साथ अनिलिमिटेड एयरटेल टू एयरटेल कॉलिंग और 2 जीबी 4जी डेटा भी मिलेगी। वहीं 198 रुपए का रिचार्ज करवाकर आप लोकल और एसटीडी पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको 28 दिनों तक 1जीबी डेटा भी मिलेगा।

 295 रुपए वाला प्लान

295 रुपए वाला प्लान


इस 295 रुपए वाले प्लान के साथ आप 84 दिनों तक के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स की सुविधा पा सकते है। वहीं 349 प्लान के रिचार्ज पर आपको 28 दिनों की वैलिटीडी के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स की सुविधा के साथ-साथ 28 जीबी डेटा भी मिलता है।

 399 का प्लान

399 का प्लान

इस प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स के साथ रोमिंग में भी फ्री आउटगोइंग का ऑफर मिलता है। इसके अलावा कंपनी आपको 28 जीबी डेटा का ऑफर भी देती है जो आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+