एयरटेल ने पेश किया 449 रुपए का नया पैक, Jio के प्लान से सीधी टक्कर, जानें कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट

नई दिल्ली। रिलायंस जियो से मिल रही चुनौती को कम करने के लिए देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने नया पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल के इस प्लान से जियो को 448 रुपए के प्लान को सीधी टक्कर मिल रही है। कंपनी ने जियो के इसी प्लान को टागरेट करते हुए नया 449 रुपए वाला प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में आपको 70 दिनों के लिए कुल 140 जीबी डेटा मिल रहा है। आइए आपको जियो के 448 और एयरटेल के 449 रुपए वाले प्लान की तुलना करके बताते हैं कि कौन सा प्लान आपके लिए फायदे का सौदा है।

 एयरटेल का नया प्लान

एयरटेल का नया प्लान

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया 449 रुपए वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की होगी, यानी इस प्लान में आपको 70 दिनों तक 140 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में फ्री अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग के अलावा रोजाना 100 एसएमएस भी मुफ्त में उपलब्ध होंगे।

 जियो के प्लान से सीधी टक्कर

जियो के प्लान से सीधी टक्कर

एयरटेल के इस प्लान ने रिलायंस जियो के 448 रुपए प्लान को सीधी टक्कर दी है। जियो के 448 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में आपको 2GB 4G डाटा रोजाना मिलता है, जो कि एयरटेल के प्लान जैसा ही है। इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। लेकिन इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। यानी इस प्लान में 168 जीबी डेटा मिल रहा है। जियो के 448 रु के प्लान में आपको एयरटेल के प्लान के मुकाबले ज्यादा डेटा मिलता है।

 एयरटेल का 448 रुपए का प्लान

एयरटेल का 448 रुपए का प्लान

एयरटेल का 448 रुपए वाला प्लान पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को 82 दिनों तक रोजाना 1.4 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री SMS जैसी सुविधाएं सामान ही है। एयरटेल ने अपने इस प्लान ने न केवल जियो को चुनौती दी है बल्कि वोडाफोन और आइडिया के प्लान को टक्कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+