प्रीपेड रिचार्ज महंगा कर Airtel ने दिया झटका, फिर भी फायदे में, 1.9 करोड़ ग्राहकों ने छोड़ा Jio का साथ

प्रीपेड रिचार्ज महंगा कर Airtel के दिया झटका, फिर भी फायदे में, 1.9 करोड़ ग्राहकों ने छोड़ा Jio का साथ

नई दिल्ली, 23 नवंबर। टेलीकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को महंगाई का एक झटका दिया है। सोमवार को भारती एयरटेल ने अपने टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाकर यूजर्स को झटका दिया तो वहीं रिलायंस जियो को ग्राहकों ने झटका दे दिया। टेलीकॉम रेग्युलेटरी ऑफ इंडिया के ताजा आंकडों के मुताबिक सितंबर महीने में 1.9 करोड़ लोगों ने जियो का साथ छोड़ दिया है। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने में यूजर्स बेस के मामले में जहां रिलायंस जियो को झटका लगा तो वहीं एयरटेल को फायदा हुआ है।

 जियो को लगा झटका

जियो को लगा झटका

टेलिकॉम रेग्‍युलेटरी अथॉरिटी के नए आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने में जियो के ग्राहकों की संख्या में 1.9 करोड़ की कमी आई है। जबकि इसी अवधि में एयरटेल के यूजर्स की संख्या में 2.74 लाख की बढ़ोतरी हुई। सितंबर महीने में एयरटेल के सब्‍सक्राइबर्स की संख्या 35.44 करोड़ पर पहुंत गई तो वहीं जियो के पास 42.48 करोड़ है।

एयरटेल ने महंगा किया प्लान

एयरटेल ने महंगा किया प्लान

आपको बता दें कि भारतीय एयरटेल ने हाल ही में अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया है। एयरटेल ने अपने टैरिफ प्लान में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। एयरटेल का न्यूनतम प्रीपेड रिचार्ज प्लान अब बढ़कर 99 रुपए का हो गया है। जहां रिलायंस जियो अपने सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान की वजह से सूर्खियों में रहा है तो भी कंपनी को यूजर बेस में कमी का नुकसान झेलना पड़ा है। एयरटेल ने अपने सभी 12 प्रीपेड प्लान को महंगा कर दिया है। एयरटेल का न्यूनतम प्लान जहां 20 रुपए महंगा हो गया तो वहीं सबसे महंगा प्लान जो 2498 रुपए का वो अब 500 रुपए महंगा हो गया है।

 4G स्पीड में कंपनी सबसे पीछे

4G स्पीड में कंपनी सबसे पीछे

जहां सितंबर महीने में कंपनी को यूजर्स सब्सक्रिप्शन का फायदा हुआ तो वहीं अपलोडिंग, डाउनलोडिंग स्पीड मामले में एयरटेल सबसे फिसड्डी कंपनी है। सितंबर महीने में डाउनलोडिंग स्पीड मामले में एयरटेल तीसरे नंबर पर रहा। वहीं जियो नबंर वन के पायदान पर रहा है। जियो की डाउनलोडिंग स्पीड 20.9 एमबीपीएस रही तो वहीं एयरटेल की 11.9 एमबीपीएस थी। वहीं अपलोडिंग स्पीड मामले में वीआई नंबर 1 पर रहा। वीआई की अपलोडिंग स्पीड 7.2 एमबीपीएस रही तो वहीं एयरटेल की 4.5 एमबीपीएस रही है। स्पीड की चुनौती के बावजूद कंपनी को यूजर बेस का फायदा मिला है।

 बढ़ा एयरटेल का मार्केट

बढ़ा एयरटेल का मार्केट

ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर महीने में एयरटेल ने मोबाइल यूजर्स बाजार में अपने शेयर 0.08 फीसदी बढ़ाया तो वहीं जियो यूजर बेस में 4.29 फीसदी की गिरावट हुई है।

Recommended Video

    Share Market Today: Sensex में 1100 से ज्यादा अंकों की गिरावट, Nifty भी लुढ़का | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+