Airtel Smartphone: 2,000 से भी कम में 2 नए स्मार्टफोन, जानें खूबियां
रिलायंस जियो के 4G फोन के मार्केट में आने के बाद अन्य टेलाकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को कम कीमत पर स्मार्टफोन उपलब्ध कराने में जुट गई हैं।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के 4G फोन के मार्केट में आने के बाद अन्य टेलाकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को कम कीमत पर स्मार्टफोन उपलब्ध कराने में जुट गई हैं। इसी कड़ी मे एयरटेल ने भी गुरुवार को अपने ग्राहकों के लिए 2000 से कम की कीमत में 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की। एयरटेल ने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' स्कीम लॉन्च करते हुए कहा कि उसका सपना है कि सभी भारतीयों के हाथ में 4G फोन हो। इस स्मार्टफोन के लिए एयरटेल ने मोबाइल निर्माता कंपनी, कार्बन से हाथ मिलाया है।

ये है दोनों फोन की कीमत
एयरटेल ने जो दो स्मार्टफोन लॉन्च किए है इनके नाम हैं A1 Indian और A41 Power। एयरटेल का A1 Indian स्मार्टफोन की इफेक्टिव कीमत 1799 रुपये (असली कीमत 4390 रुपये) रखी गई है। जबकि A41 Power की इफेक्टिव कीमत 1849 रुपये (असली कीमत 4290 रुपये) रखी गई है।

क्या है फोन की खासियत
इन दोनों स्मार्टफोन की स्क्रीन 4 इंच की है। इसके अलावा ये फोन ड्यूल सिम, ड्यूल कैमरा की सुविधा से लैस है। फोन की मेमोरी की बात की जाए तो इसमें 1 जीबी रैम का इंटरनल मेमोरी है। खात बात यह है कि ये दोनों फोन गूगल सर्टिफाइड हैं। फोन में एनड्रांयड का लेटेस्ट 7.0 नॉट आपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। ये दोनों स्मार्टफोन एयरटेल के 169 रुपए के मंथली पैक के साथ मिलेंगे।

खरीदने के लिए क्या करना होगा?
A1 Indian फोन खरीदने के लिए कस्टमर को 3299 रुपये का डाउनपेमेंट देना होगा जबकि A41 Power को खरीदने के लिए 3349 रुपये डाउनपेमेंट करना होगा। ये फोन एयरटेल के सिम के साथ मिलेगा जिसे खरीदने के बाद ग्राहक को अगले 36 महीनों तक 169 या उससे ज्यादा को फोन में हर महीने रिचार्ज कराना होगा। ऐसा करने पर एयरटेल ग्राहकों को 18 महीने बाद 500 रुपये और 36 महीने बाद 1000 रुपये का कैशबैक देगी। जिससे ग्राहकों को 1500 रुपये कैशबैक में वापस मिल जाएंगे और उन्हें दो हजार से भी कम की कीमत में स्मार्टफोन मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications