जियो से दोगुना इंटरनेट डेटा देगा Aircel, आया ये नया प्लान
नई दिल्ली। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए टेलीकाम कंपनिया रोज नए प्लान बाजार में उतार रही है। अब एयरसेल ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जिसके जरिए ग्राहकों को जियो के ही दाम में जियो से दोगुना इंटरनेट डेटा मिलेगा। दरअसल एयरसेल ने 399 रुपये में एक नया प्लान लॉन्च किया है।

क्या है प्लान की खासियत
399 रुपये के एयरसेल की इस प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कालिंग की सुविधा भी मिलेगी। बता दें कि रिलायंस जियो का धन धना धन प्लान भी 399 रुपये में ही आता है लेकिन जियो इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन सिर्फ 1 जीबी इंटरनेट डेटा ही देता है।
जम्मू कश्मीर में 449 का मिलेगा यह प्लान
एयरसेल का यह प्लान जम्मू कश्मीर में 449 रुपये का मिलेगा और पूर्वोत्तर भारत में इस प्लान की कीमत 419 रुपये रखी गई है। वैसे ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए एयरसेल ने जम्मू कश्मीर में एक 229 रुपये का भी प्लान लॉन्च किया है जिसमें ग्राहकों को सिर्फ 1 जीबी रोजना डेटा मिलेगा। शेष भारत में इस प्लान की कीमत 399 रुपये ही है। बता दें कि एयरसेल का यह प्लान सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही है।












Click it and Unblock the Notifications