ये कंपनी दे रही है सिर्फ 23 रु में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग
एयरसेल शानदार ऑफर लेकर आई है। सिर्फ 23 रुपए देकर आप अनलिमिटेड एसडीटी और लोकल बातें कर सकते हैं।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की लॉचिंग से शुरू हुआ प्राइस वॉर अब तक खत्म नहीं हुआ है। अपने ग्राहकों को बनाए रखने और नए कस्टमर्स जोड़ने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां एक के बाद एक ऑफर्स लांच कर रही है। अब एयरसेल ने धमाकेदार ऑफर लांच किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों के लिए 23 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग का नया प्लान लॉन्च किया गया है।

एयरसेल ने कस्टमर्स को लुभाने के लिए ये ऑफर लांच किा है। एयरसेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुपम वासुदेव ने कहा कि 23 रुपए में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के अलावा भी कई ऑफर्स लेकर आई है।
एयरसेल के धमाकेदार ऑफर्स
- 23 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही एयरसेल ने 28 दिनों के लिए भी अनलिमिटेड कॉलिंक का स्पेशल ऑफर लॉन्च किया है।
- इस ऑफर के आप लोकल और STD नंबर पर अनलिमिटेड बातें कर सकते हैं। इसके साथ-साथ लोगों को कुछ डाटा भी फ्री दिया जा रहा है।
- इस अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए लोगों को 348 रुपए चुकाने होंगे।
- 348 रुपए के रिचार्ज पैक पर आपको अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग के साथ-साथ 1.5 GB डेटा दिया जा रहा है।
- 4जी नेटवर्क वाले को 1.5 GB डेटा फ्री दिया जा रहा है।
- जबकि अन्य को 500 MB मोबाइल डेटा फ्री मिलेगा।
- इस ऑफर की वैलिडिटी भी 28 दिनों तक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications