एयर इंडिया की महिला यात्रियों को मिलेगी 25 प्रतिशत छूट

नई दिल्‍ली। जैसे-जैसे त्‍यौहार नजदीक आ रहे हैं कई कं‍पनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक योजनाएं लेकर आ रही हैं। अब एयर इंडिया ने भी एक ऐसी ही योजना पेश की है। अपनी महिला यात्रियों को त्‍यौहार के सीजन में आकर्षित करने के लिए एयर इंडिया उनके लिए 25 प्रतिशत छूट का ऑफर लेकर आई है। यह ऑफर शनिवार से शुरू होगा।

air-india-discount-offer

एयर इंडिया की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक एयरलाइन ने चार योजनायें ‘एक्जक्यूटिव क्लास बोनांजा' पेश की है। इन योजनाओं को त्यौहारों के दौरान घरेलू क्षेत्र में यात्रा करने वाले एग्जिक्‍यूटिव क्लास के यात्रियों के लिये पेश किया गया है। इस पेशकश की वैधता एक नवंबर से 31 दिसंबर है।

एयर इंडिया के अनुसार एग्जिक्‍यूटिव क्लास में यात्रा करने वाली महिलाओं और सभी महिला यात्रियों को बिजनेस कार्ड या पहचानपत्र की प्रति सौंपने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

साथ ही एक्जक्यूटिव क्लास बोनांजा के तहत एयर इंडिया के घरेलू मेट्रो नेटवर्क पर (बेंगलूरु और चेन्नई को छोडकर) एक नवंबर से 31 दिसंबर के बीच चार बार यात्रा करने पर बिजनेस क्लास का एक तरफ का टिकट और छह यात्रा करने पर आने-जाने का टिकट मुफ्त मिलेगा।

इसी प्रकार, अगर कोई यात्री इकोनामी क्लास में लगातार सात दिनों में महानगर क्षेत्र दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु में चार बार यात्रा करता है, उसे एक्जक्यूटिव क्लास का अपग्रेड वाउचर मिलेगा।

एयर इंडिया ने कहा है कि साथ ही इस अवधि के दौरान एग्जिक्‍यूटिव क्लास में यात्रा करने वाले सभी यात्री साप्ताहिक और मेगा लकी ड्रा में शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+