फ्लाइट के बिज़नेस क्लास से सफर करना हुआ आसान,Air India लेकर आई धमाकेदार ऑफर

बिज़नेस क्लास से सफर करना हुआ आसान,Air India का धमाकेदार ऑफर

नई दिल्ली। अगर आप फ्लाइट से सफर के दौरान बिजनेस क्लास में सफर करने का मौका चाहते हैं तो एयर इंडिया आपके लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आई है। एयर इंडिया का ये ऑफर आपको बिजनेस क्लास में ऐशो-आराम के साथ सफर के मजे दिलाएगा। दरअसल एयर इंडिया ने हाल ही में डोमेस्टिक एयरपोर्ट अपग्रेड स्कीम के तहत नई स्कीम पेश की है। इस स्कीम में सभी यात्रियों को डोमेस्टिक फ्लाइट में बिज़नेस क्लास से सफर करने का मौका मिल रहा है।

 Air India kicks off new scheme, now anyone can fly business and first class. Details here

एयर इंडिया अपने इस ऑफर के तहत सभी यात्रियों को डोमेस्टिक फ्लाइट में बिज़नेस क्लास से सफर करने का मौका दे रहा है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आप किसी भी एयर इंडिया की बुकिंग ऑफिस, एयरपोर्ट ऑफिस, एयर इंडिया के कॉल सेंटर या एयर इंडिया के वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुकिंग से लाभ उठा सकते हैं। एयर इंडिया के मुताबिक इस 'गेट अप फ्रंट' ऑफर के तहत आपक दो पेमेंट स्लैब मिलते हैं, जिसमें आप इकोनॉमी क्लास से बिज़नेस क्लास या बिज़नेस से फर्स्ट क्लास में अपग्रेड करा सकते हैं।

एयरलाइन ने साफ किया है कि ये ऑफर सभी यात्रियों के लिए है, चाहे वो अडल्ट हों या बच्चे। एयरलाइन के सभी वैध टिकट धारकों को इस ऑफर का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं ये ऑफर फ्री और डिस्काउंटेड टिकट पर भी लागू होगा। हालांकि एयर इंडिया ने साफ किया है कि अपग्रेड सिर्फ इकोनॉमी से बिज़नेस और बिज़नेस से फर्स्ट क्लास टिकटों पर ही लागू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+