यात्रियों को अपनी तरफ खींचने के लिए इंडिगो और एयर इंडिया में छिड़ा 'पोस्‍टर वॉर'

मुंबई। एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस के बीच 'ऐड वार' (टैगलाइल को लेकर तकरार) शुरु हो गई है। एयर इंडिया मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो के काउंटर पर अपनी होर्डिंग लगा रही है तो इंडिगो एयर इंडिया के काउंटर पर। बात रविवार की है।

Air India, IndiGo get into ad flap at Mumbai airport

अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर की मानें तो एयर इंडिया ने इंडिगो के काउंटर पर एक होर्डिंग लगाया था जिसमें लिखा था 'हम आपकी सुखद उड़ान की कामना करते हैं। अगली बार एयर इंडिया के साथ उड़ान भरें और फर्क महसूस करें।'

बस क्‍या था इस चुटीले ऐड का जवाब देने के लिए इंडिगो ने भी एक होर्डिंग लगा दी वो भी ठीक उसी होर्डिंग के नीचे। इंडिगो ने अपने होर्डिंग में लिखा 'हां, एयर इंडिया के साथ एक अंतर है। यह सरकार का कहना है।'

इसके नीचे एक छोटा चार्ट भी था, जिसमें कहा गया था कि ऑन-टाइम परफॉर्मेंस को लेकर इंडिगो 'सर्वश्रेष्ठ' और एयर इंडिया 'सबसे खराब' है। इसमें यह भी बताया गया था कि इंडिगो को यात्रियों की ओर से सबसे कम शिकायतें मिलती हैं जबकि एयर इंडिया को सबसे अधिक।

पहले भी हो चुका है ऐसा ऐड वार

इस तरह का एक 'ऐड कोल्‍ड वॉर' 2007 में भी देखने को मिला था। उस दौरान जेट एयरवेज ने एक होर्डिंग में कहा था, 'हम बदल गए हैं।' इसके जवाब में अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस ने एक होर्डिंग में लिखा था, 'हमने उन्हें बदला है।' बाद में वाडिया ग्रुप की बजट एयरलाइन गो एयर ने इन दोनों एयरलाइंस पर तंज कसने वाले एक विज्ञापन में कहा था, 'हम नहीं बदले हैं। हम अभी भी उड़ान भरने के लिए सबसे स्मार्ट हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+