AirAsia का जबरदस्त ऑफर: अब विदेश घूमने जानिए मात्र 1999 में, इस किराए में सभी टैक्स भी शामिल

नई दिल्‍ली। आए दिन एयरलाइन्स कंपनियां कोई न कोई ऑफर निकालती ही रहती हैं। इसी बीच एयर एशिया ने भी एक ऑफर निकाल दिया है। अगर आप विदेश यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह ऑफर काफी फायदे का है। एयर एशिया के ऑफर के तहत आपको सिर्फ 999 रुपए की शुरुआती कीमत पर घरेलू उड़ान करने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, अगर आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इंटरनेशनल ट्रैवलिंग ऑफर के तहत आपको सिर्फ 1999 रुपए की शुरुआती कीमत पर टिकट मिल जाएगा।

Air Asia Ticket Offer: महज 999 रुपए में करें हवाई यात्रा

कंपनी का यह बिग सेल ऑफर सीमित समय के लिए है। कंपनी के इस ऑफर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस किराए में सभी टैक्स भी शामिल हैं यानी आपको कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं देना होगा। एयर एशिया की बिग सेल के तहत आप 1 मार्च 2018 से 21 नवंबर 2018 के बीच यात्रा कर सकते हैं, जिसमें आपको इस ऑफर का फायदा मिलेगा।

कंपनी के इस बिग सेल ऑफर के तहत आप 17 सितंबर तक टिकट बुक करा सकते हैं। कंपनी का जो ऑफर है वह ऑफर के तहत सबसे कम किराया है, जो सबसे छोटे रूट के लिए है। अलग-अलग रूट पर हवाई यात्रा का टिकट अलग-अलग हो सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस ऑफर में 50 लाख प्रोमो सीट्स रखी हैं। इस ऑफर के तहत टिकट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+