नई सरकार की उम्मीद में सेंसेक्स हो गया 400 के पार

बाजार के जानकारों के मुताबिक इस बात की संभावना से केंद्र में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की होने वाली है, बाजार मजबूती की ओर बढ़ रहा है।
सोमवार को जहां बीएसई सेंसेक्स 416 प्वाइंट्स पर पहुंच कर 23,410.36 के अंक तक पहुंच गया तो वहीं निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी में 107 अंकों की तेजी आई और यह रिकॉर्ड 6,871.35 अंकों तक पहुंच गया।
पांच हफ्तों तक चले लोकसभा चुनावों का समापन सोमवार को आखिरी दौर की वोटिंग के साथ हो जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को 16वीं लोकसभा की तस्वीर साफ हो जाएगा।
इससे पहले सोमवार की शाम 6:30 बजे से सभी न्यूज चैनलों पर एग्जिट पोल्स आने लगेंगे। सूत्रों की मानें तो बाजार इस बात को लेकर आशावान है कि केंद्र में भाजपा की सरकार आएगी जो कि पिछली सरकार की तुलना में निवेशकों की हितैषी है।
इस वजह से ही बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले शुक्रवार को शाम को सेंसेक्स में तेजी देखी गई थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 650.19 अंक पर पहुंच गया था। इससे पहले सेंसेक्स सितंबर 2013 में 338.67 प्वाइंट्स पर पहुंचा था और उसके बाद से शुक्रवार को सेंसेक्स में तेजी लौट आई थी।












Click it and Unblock the Notifications