टमाटर के बाद अब प्याज की बारी, दोगुने हो सकते हैं दाम, जानिए वजह

Onion price hike news: बाजार में 200 रुपए किलो से ऊपर बिक रहे टमाटर के बाद अब प्याज भी महंगाई का तड़का लगाने को तैयार है। दरअसल, एक रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि इस महीने के आखिर तक प्याज के दाम बढ़ सकते हैं।

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त महीने के आखिर तक प्याज की कीमतों में उछाल आएगा और अगले महीने ये भाव 60 से 70 रुपए किलो तक पहुंच सकता है।

onion price hike

शुक्रवार को जारी हुई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फरवरी और मार्च 2023 में प्याज की बिक्री ज्यादा हुई, जिसकी वजह से पिछले रबी सीजन की प्याज का जो स्टॉक सितंबर में जाकर खत्म होना शुरू होता है, उसपर अगस्त में ही असर दिख सकता है। हालांकि प्याज की कीमतों में साल 2020 जैसा बड़ा उछाल नहीं आएगा।

क्या त्योहारी सीजन में महंगी होगी प्याज?
रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में खरीफ की फसल आते ही प्याज की सप्लाई सुधर जाएगी और लोगों को कीमतों में भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच के त्योहारी सीजन में प्याज की कीमतें स्थिर रह सकती हैं। गौरतलब है कि इस समय दिल्ली की खुदरा सब्जी मंडियों में प्याज की कीमत 30 रुपए प्रति किलो के आसपास है। ऐसे में अगर क्रिसिल की रिपोर्ट सही साबित होती है तो प्याज का भाव सीधे डबल हो जाएगा।

जनवरी से मई तक खूब सस्ती बिकी प्याज
आपको बता दें कि इस साल जनवरी से मई के बीच प्याज की कीमतों में काफी नरमी रही और खाने-पीने की दूसरी चीजों में महंगाई झेल रहे आम लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, खरीफ सीजन के लिए प्याज उगाने वाले किसानों पर इसका नेगेटिव असर देखने को मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल कुल उत्पादन में 8 फीसदी की कमी आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+