SBI के बाद PNB ने दिया तोहफा, ब्याज दर में की कटौती, जानिए कितनी घटेगी EMI
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हाल ही में MCLR दर में कटौती कर अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने कर्ज की ब्याज दर में कटौती कर अपने ग्राहकों पर EMI के बोझ को हल्का किया तो अब देश की दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक(PNB) की होम लोन कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने मौजूदा ग्राहकों के लिए लोन की दरों में कटौती कर बड़ी राहत दी है।

PNB हाउसिंग ने घटाई ब्याज दर
पीएनबी की आवास ऋण देने वाली ईकाई पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने कर्ज की दरों में 0.15 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। आपको बता दें कि यह कटौती पर्सनल लोन और होम लोन पर लागू होगी। कर्ज की गई ब्याज दर 9 मई 2020 से लागू हो जाएगी। ब्याज दर में कटौती का ऐलान करते हुए बैंक ने कहा कि यह कटौती उन सभी मौजूदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने फरवरी, 2020 से पहले फ्लोटिंग दर पर लोन लिया है।

कोरोना वायरस के कारण लिया गया फैसला
ब्याज दर में कटौती का ऐलान करते हुए पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरज व्यास ने कहा कि देशभर में फैले कोविड-19 संकट के दौरान ग्राहकों पर कर्ज के बोझ को कम करने के लिए ये फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस राहत ने ग्राहकों पर EMI का बोझ कुछ कम हो सकेगा। इसका लाभ पीएनबी फाइनेंस के 2.35 लाख ग्राहकों को मिलेगा। इस कटौती के बाद पीएनबी के मौजूदा ग्राहकों के लिए कर्ज की ब्याज दरों में 0.15 फीसदी कम हो जाएगी।

SBI ने की ब्याज दर में कटौती
आपको बता दें कि इससे पहले देश की सबसे बड़ी बैंक SBI के MCLR दर में कटौती की। SBI ने अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की। बैंक के इस फैसले से एमसीएलआर दर को घटाकर 7.40 फीसदी से 7.25 फीसदी कर दिया गया। बैंक की नई ब्याज दर 10 मई 2020 से लागू होंगी। SBI के इस फैसले से एमसीएलआर से जुड़े 30 साल के 25 लाख रुपए के होम लोन पर मासिक किस्त करीब 255 रुपए तक कम हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications