HDFC खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को 6 घंटे के लिए बंद रहेगी नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग

HDFC खाताधारकों क लिए बड़ी खबर,6 घंटे के लिए बंद रहेगी नेट बैंकिंग, ठप रहेगी मोबाइल बैंकिंग सर्विस

नई दिल्ली। HDFC Bank. देश के सबसे बड़े निजी सेक्टर के बैंद HDFC ने अपने ग्राहकों को बड़ी जानकारी दी है। एचडीएफसी बैंक ने ईमेल, एसएमएस, सोशल मीडिया क जरिए अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि 18 जुलाई को बैंक की नेट बैंकिंग ( Net Banking) , मोबाइल बैंकिंग( Mobile Banking) सर्विस कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगी।

 HDFC की नेट बैंकिंग सर्विस रहेगी बंद

HDFC की नेट बैंकिंग सर्विस रहेगी बंद

अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े निजी सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank ) में है तो आपके लिए ये जानकारी अहम है। बैंक की नेट बैंकिंग सर्विस, मोबाइल बैंकिंग सर्विस कुछ घंटों क लिए बंद रहेंगी। इस दौरान बैंक के ग्राहक इन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। बैंक ने खुद इस बात की जानकारी साझा की है। एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को ईमेल,मैसेज भेज कर जानकारी दी है कि 18 जुलाई को बैंक की नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवा 6 घंटे के लिए बंद रहेगी।

 बैंक ने ईमेल कर भेजा संदेश

बैंक ने ईमेल कर भेजा संदेश

एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को ई मेल भेजकर कहा है कि मेंटिनेंस शिड्यूल के कारण 18 जुलाई 2021 को रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक बैंक के सर्वर मंटिनेंस का काम होगा,जिसके चलते बैंक की नेट बैकिंग और मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज बंद रहेंगी। इस दौरान ग्राहक इन दो सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे। ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी काम है तो पहले ही निपटा लें।

 SBI की सर्विस रही ठप

SBI की सर्विस रही ठप

आपको बता दें कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की बैंकिंग सेवाएं भी 16 और 17 जुलाई को बंद रही। बैंक ने ट्विट कर जानकारी दी। SBI ने अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि 16 जुलाई 2 घंटे 30 मिनट के लिए बैंक की नेट बैंकिंग सर्विस, योनो ऐप की सर्विस और यूपीआई सर्विस बंद रहेंगे। बैंक के खाताधारक इस दौरान इन सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+