जेपी बिल्डर्स ही नहीं, कई और कंपनियां हो सकती हैं दिवालिया घोषित
नई दिल्ली। जेपी इंफ्राटेक को हाल ही में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल ने दिवालिया घोषित कर दिया है। इसके बाद से ही वे लोग काफी परेशान हैं, जिन्होंने जेपी के किसी प्रोजेक्ट में घर बुक किया था। उन लोगों के पैसे भी फंस गए हैं, जिन्होंने जेपी के किसी प्रोजेक्ट में निवेश किया था। जेपी इंफ्राटेक को एनसीएलटी की तरफ से कुल 270 दिनों का समय दिया गया है।

भले ही अभी खतरा सिर्फ जेपी इंफ्राटेक पर है, जिसकी वजह से जेपी के फ्लैट्स बुक करने वाले परेशानी में पड़े हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह खतरा सिर्फ जेपी इंफ्राटेक पर है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक देश के कई और बिल्डर्स और डेवलपर हैं, जिनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। ऐसे में यह भी हो सकता है कि ये कंपनियां भी दिवालिया घोषित हो जाएं।
ऐसे में किसी भी बिल्डर के फ्लैट्स में पैसे लगाने से पहले अच्छे से रिसर्च करें और पूरी तरह से संतुष्ट होने पर ही पैसे लगाएं। इस तरह से जो खतरा अभी जेपी इंफ्राटेक के फ्लैट्स में पैसा लगाने वाले ग्राहकों पर मंडरा रहा है, कुछ वैसा ही खतरा और भी बिल्डर्स के फ्लैट में पैसा लगाने वाले लोगों पर मंडरा रहा है। खबर है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल का दरवाजा खटखटाया है।
जहां एक ओर इन बिल्डर्स के दिवालिया होने के डर से फ्लैट खरीददारों में दहशत का माहौल है, वहीं दूसरी ओर रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाली इंटरमीडियरी कंपनियां और सप्लायर भी काफी डरे हुए हैं। जेपी इंफ्राटेक के प्रोजेक्ट्स में रॉ और बिल्डिंग मटीरियल सप्लाई करने वाली कंपनियां अपने भुगतान पर खतरा मंडराता देख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications