Telegram यूजर्स सावधान! अब टेलिग्राम के जरिये भी हो रही है ठगी, हैकर्स आपके परिचित-दोस्तों को मैसेज भेज मांग

Telegram यूजर्स सावधान! अब टेलिग्राम के जरिये भी हो रही है ठगी, हैकर्स आपके परिचित-दोस्तों को मैसेज भेज मांग रहे हैं पैसे

नई दिल्ली। फेसबुक, व्हाट्सऐप के बाद अब लोगों को टेलीग्राम के जरिए ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। हैकर्स टेलीग्राम ऐप को हैक कर आपके परिचितों और दोस्तों से पैसों की ठगी कर रहा है। वहीं कई मामले तो ऐसे भी आएं हैं, जहां यूजर्स के बैंक खाते को ये हैकर्स खाली कर उन्हें कंगाल बना देते हैं। टेलीग्राम के जरिए हैकिंग करने वाले साइबर क्रिमिनल्स आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल आपके दोस्तो को, आपके जानने वाले को मैसेज भेजकर उनसे गूगल पे, पेटीएम जैसे नंबर पर पैसे मंगवा रहे हैं।

 टेलीग्राम के जरिए हैकिंग

टेलीग्राम के जरिए हैकिंग

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली स्मृद्धि अरोड़ा भी हाल ही में इस ठगी की शिकार हुई। स्मृद्धि इस बात से बेखबर थी कि हैकर्स ने उनके टेलीग्राम अकाउंट को हैक कर लिया है। स्मृद्धि के टेलीग्राम अकाउंट से उनके दोस्तों और जानने वालों को मैसेज भेजे जा रहे थे। हैकर्स ने स्मृद्धि के टेलीग्राम कॉन्टैक्ट में शामिल कई लोगों को मैसेज भेजा। मैसेज भी ऐसे भेजे, कि सामने वाला घबरा जाए। हैकर्स ने मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देते एक नंबर पर गूगल पे करने को कहा। किसी से 4000 तो किसी से 3500 रुपए ट्रांसफर करने को कहा।

 आसानी से लोग कर लेते हैं यकीन

आसानी से लोग कर लेते हैं यकीन

जब हमने स्मृद्धि से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि उनके नाम पर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। स्मृद्धि जिस ऑफिस में काम करती हैं हैकर्स ने उनके बॉस को भी ये मैसेज भेज दिया। अर्जेंट पैसे भेजने वाला मैसेज जब उनके बॉस को मिला तो उन्होंने बिना देर किए स्मृद्धि को फोन किया और समस्या जाननी चाही, जिसके बाद स्मृद्धि को पता चला कि उनके टेलीकॉम को हैकर्स ने हैक कर लिया है और उनके दोस्तों और परिचितों से पैसे मांगे जा रहे हैं। स्मृद्धि के कई दोस्तों को इसी तरह से मैसेज भेजा गया और 9718047057 नंबर पर गूगल पे करने को कहा गया। साथ ही हर मैसेज में इस बात जिक्र किया गया कि पैसे भेजने के बाद स्क्रीनशॉर्ट जरूर भेज दें। स्मृद्धि की तरह कई लोग इस तरह के हैंकिंग का शिकार बन रहे हैं।

 लगातार बढ़ रहे हैं ठगी के मामले

लगातार बढ़ रहे हैं ठगी के मामले

फेसबुक, व्हाट्सऐप के बाद अब हैकर्स टेलीग्राम के जरिए हैकिंग कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां नकली टेलीग्राम के जरिए लोगों के खाते में सेंधमारी की गई है। हैकर्स नकली टेलीग्राम ऐप के जरिए आसानी से एंटीवायरस सिस्टम को बायपास कर पर्पल फॉक्स मैलवेयर ट्रांसफर कर रहे हैंइस तरह के डुप्लीकेट टेलीग्राम में 'पर्पल फॉक्स' मैलवेयर छिपा होता है, जो यूजर्स के पूरे सिस्टम को हैक कर लेता है।

 रखें ये सावधानी

रखें ये सावधानी

ऐसे में कुछ सावधानियां रखते हुए आप इन ठगों से खुद को बचा सकते हैं। कभी भी कोई भी ऐप डाउनलोड करने के लिए वैरिफाइड लिंक का इस्तेमाल करें। इंटरनेट पर डुप्लीकेट ऐप्स की भरमार हैं, जिसे आप आसानी से पहचान भी नहीं सकते हैं। ऐसे में वेरिफाईड सोर्स से ही ऐप डाउलोड करें।

  • कभी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
  • जब भी ऐप डाउलोड करें तो Google Play Store या Apple App Store जैसे वैध सोर्स का ही इस्तेमाल करें।
  • किसी भी वेबसाइट से संदिग्ध लिंक वाले ऐप्स या ऐप्स के एपीके वर्जन्स से दूर रहना चाहिए।
  • अपनी पर्सनल डिटेल कभी भी शेयर न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+