Aam Budget 2023: खुल गया वित्त मंत्री का पिटारा, जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता?
Aam Budget 2023 में कई चीजों पर से टैक्स घटाया गया है, जिससे वो सस्ती हो गईं। जिसमें खिलौने, टीवी आदि शामिल हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश किया। अगले साल लोकसभा के चुनाव होने हैं, जिसका बजट में खास ध्यान रखा गया। ऐसे में कई चीजों से सरकार ने टैक्स घटाया है, जिससे वो सस्ती हो जाएंगी। हालांकि कुछ चीजें ऐसी हैं, जो महंगी भी हुईं।
ये चीजें हुईं सस्ती
- खिलौने
- साइकिल
- ऑटोमोबाइल
- कुछ मोबाइल फोन
- कैमरा लेंस
- इलेक्ट्रिक व्हीकल
- LED टीवी
- बायोगैस से जुड़ी चीजें
- लिथियम सेल्स
- साइकिल
- देशी किचन चिमनी
ये चीजें हुई महंगी
- विदेशी किचन चिमनी
- सोना
- प्लेटिनम
- आयातित चांदी के सामान
- सिगरेट
- छाता
किचन चिमनी पर बढ़ा आयात शुल्क
आपको बता दें कि सरकार चिमनी के क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय उद्योगों को बढ़ावा देना चाहती है। ऐसे में विदेशों से आने वाली चिमनियों पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत कर दिया गया, जबकि ये पहले 7.5 प्रतिशत था। अब आप विदेशी चिमनी खरीदेंगे, तो आपकी जेब ज्यादा ढीली होगी, जबकि देशी कंपनी की चिमनी लेने पर आपको सस्ती पड़ेगी।
बैटरी सस्ती होने से भी फायदा
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों और फोन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी पर सीमा शुल्क हटाया गया है। ऐसे में ये बैटरियां सस्ती हो जाएंगी। इसका सीधा असर मोबाइल और ईवी के दाम पर पड़ेगा।

खिलौने समेत कई चीजों पर सीमा शुल्क घटाया
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि सरकार वस्त्रों को छोड़कर कई चीजों पर सीमा शुल्क 21 से घटाकर 13 प्रतिशत कर रही है। जिससे खिलौने, नाफ्था और ऑटोमोबाइल जैसे उत्पादों सस्ते होंगे।












Click it and Unblock the Notifications