लॉकडाउन के बीच रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ताओं को दिया बड़ा फायदा

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के चलते 21 दिन का लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। लॉकडाउन की वजह से लोगों को अपनों से संपर्क करने में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए रिलायंस जियो ने बड़ा ऐलान किया है। जियो ने अपने तमाम उपभोक्ताओं की 100 अतिरिक्त मिनट और 100 मैसेज की सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ 17 अप्रैल तक उठाया जा सकता है। कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि उपभोक्ता की वैलिडिटी अगर खत्म हो गई है तो भी उनकी सेवा को बंद नहीं किया जाएगा।

एटीएम, भीम से भी कर सकते हैं रिचार्ज

एटीएम, भीम से भी कर सकते हैं रिचार्ज

रिलायंस जियो ने इस सुविधा का लाभ देशभर के अपने उपभोक्ताओं को देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही रिलायंस ने बैंक के साथ भी सहभागिता की है ताकि एटीएम और ऑनलाइन यूपीआई एप के जरिए लोग अपना फोन रिचार्ज कर सकें। कंपनी की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि कुछ रिलायंस जियो के यूजर्स रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा जियो अपने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त मिनट और मैसेज की सुविधा दे रही है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि वैद्यता खत्म होने के बाद भी इनकमिंग कॉल जारी रहेगी।

बीएसएनएल ने भी दिया लाभ

बीएसएनएल ने भी दिया लाभ

इससे पहले बीएसएनएल ने भी अपने उपभोक्ताओं के लिए इस सुविधा का ऐलान किया था। बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं की वैलिडिटी को 20 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। इनके फोन को 10 रुपए का बैलेंस भी दिया गया है ताकि लोग अपने करीबियों के संपर्क में रहें। ना सिर्फ जियो, बीएसएनएल बल्कि एयरटेल ने भी इससे पहले अपने उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ देने का ऐलान किया था।

एयरटेल ने भी दिया है लाभ

एयरटेल ने भी दिया है लाभ

एयरटेल कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि वह अपने सभी ग्राहकों को वैद्यता को 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है, इसके अलावा उनके नंबर पर 10 का रिचार्ज भी करेगी। सभी 80 मिलियन प्रीपेड यूजर्स के नंबर को 10 रुपए से रिचार्ज किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल लोग अपने लोगों से संपर्क में बने रहने के लिए कर सकते हैं। लोग अपने संबंधियों और करीबियों को फोन कर सकते हैं और मैसेज कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+