लगातार 6 दिन तक कीमत गिरने के बाद महंगा हुआ सोना, जानिए आज 10 ग्राम सोने का भाव
लगातार 6 दिन तक कीमत गिरने के बाद महंगा हुआ सोना, जानिए आज 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में पिछले 6 दिनों से लगातार कीमत में गिरावट के बाद सोने की कीमत में गुरुवार को तेजी आई। गुरुवार को सोने की कीमत में लगातार हो रही गिरावट पर ब्रेक लग गया। सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली।
गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें चढ़ने से घरेलू बाजार में भी कीमतें चढ़ गई हैं। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 71 रुपए बढ़कर 38,564 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं बुधवार को सोना 38,493 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
गुरुवार वो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी आई। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 71 रुपए चढ़कर 38564 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं वैश्विक बाजार में सोने का दाम 1,475 डालर प्रति औंस के आसपास रहने से भाव मजबूत रहे। चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 359 रुपए की तेजी आई। चांदी 44,984 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। लगातार कीमतें गिरने के बाद गुरुवार को सोने की कीमत में आई तेजी के पीछे अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होना है। बाजार जानकारों के मुताबिक अमेरिका में ब्याज दरें नहीं घटने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज हुई है, लेकिन रुपए में आई मज़बूती ने सोने में आई बड़ी तेजी को रोका जा सका।
महंगाई से परेशान लोग,3 साल के उच्चतम स्तर पर मुद्रास्फीति दर, खुदरा महंगाई दर 5.54% पर पहुंची