RBI जल्द जारी करेगा ये नया नोट, जानें क्या होगी खासियत?

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक जल्‍द ही नया नोट जारी करने जा रहा है। जल्द ही 20 रुपए के नए नोट जारी होने वाले है। आरबीआई ने नए नोट को लेकर नोटिफिकेश जारी कर दिया है। 20 रुपए के नए नोट में कुछ बदलाव होंगे। ये नए नोट महात्‍मा गांधी सीरीज 2005 के तहत जारी किए जाएंगे।

 Rs 20 notes in Mahatma Gandhi 2005 series to be out soon: RBI

आपको बता दें कि नए नोट आने के बावजूद पुराने नोट चलन में जारी रहेंगे, यानी नए नोट के आने के बाद भी आप पुराने 20 रुपए के नोटों का इस्तेमाल पहले की भांति कर सकेंगे। नए नोट को लेकर आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं आरबीआई ने साफ किया है कि पुराने नोट लीगल टेंडर में बने रहेंगे।

नए नोट में क्या होगा अलग

20 रुपए के नए नोट में नबंर पैनल में एस लेटर होगा।
नए नोट पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर होंगे।
हालांकि नए नोट का डिजाइन पुराने नोट की तरह की होंगा।

गौरतलब है कि आरबीआई पहली बार 200 रुपए का नोट लाने की तैयारी कर रहा है। 200 रुपए के नोट छापने के लिए प्रिंटिंग ऑर्डर भी दिए जा चुके हैं। माना जा रहा है कि आरबीआई जल्द ही 200 रुपए के नए नोट को लेकर नोचिफिकेशन जारी कर देगा। 200 रुपए का नया नोट बड़े नोटों पर आने वाले दवाब को कम करने के लिए जारी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+