Punjab Elections: आप ने जारी की उम्मीदवारों की 9वीं लिस्ट, मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा को टिकट

Punjab Elections: आप ने जारी की उम्मीदवारों की 9वीं लिस्ट

नई दिल्ली, 9 जनवरी। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने नौवीं लिस्ट जारी की। आम आदमी पार्टी की ओर से 5 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जालंधर नार्थ, समराला, साहनेवाल, मोंगा, बठिंगा ग्रामीण सीट से आप उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी हैं।

 AAP releases 9th list of 5 candidates for Punjab Assembly elections

आम आदमी पार्टी ने इससे पहले 104 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने जालंधर उत्तरी से दिनेश धाल, समराला से जगतार सिंह, साहनेवाल से हरदीप सिंह मुंडियां, मोगा से डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा और बठिंडा ग्रामीण से अमित रत्तन कोटफट्टा को टिकट दिया हैं। इससे पहले आठवीं लिस्ट में जालंधर सेंट्रल, गुरु हर सहाए और अबहोर की विधानसभा सीटों पर कैंडिडेंट्स के नाम का ऐलान कर दिया है। आप ने जालंधर सेंट्रल से रमन अरोड़ा को टिकट दिया है।

आम आदमी पार्टी ने हालांकि अपने सीएम पद का चेहरा घोषित नहीं किया है, हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी संगरुर से आप सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बना सकती है। पंजाब विधानसभा की 117 सीटें हैं, जिसमें साल 2017 में आप ने 20 सीटों पर जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+