Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Rate Today: MCX और सराफा बाजार में सोने की कीमतों में कितना बदलाव? चेक करें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: भारतीय सराफा बाजार में आज सोने के शौकीनों और निवेशकों के लिए राहत भरी खबर आई है। वैश्विक बाजार के संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट (Price Down) दर्ज की गई है। आज भारत में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव ₹15,659 प्रति ग्राम पर आ गया है, जिसमें कल के मुकाबले ₹131 की कमी देखी गई है।

वहीं, गहने बनाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत ₹120 टूटकर ₹14,355 प्रति ग्राम हो गई है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है और अब यह ₹11,748 प्रति ग्राम (₹98 की गिरावट) पर उपलब्ध है। अगर आप शादी-ब्याह के लिए निवेश या ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कीमतों में आई यह कमी आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकती है।

Gold Rate Today

देश में आज सोने की ताजा दरें (Gold Rate Today 16 February 2026)

भारतीय सर्राफा बाजार के अनुसार, आज विभिन्न शुद्धता वाले सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

सोने की शुद्धता आज की कीमत (प्रति ग्राम) आज की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
24K (शुद्ध सोना) ₹15,659 ₹1,56,659
22K (जेवराती सोना) ₹14,355 ₹1,43,550
18K (कम शुद्धता) ₹11,748 ₹1,17,480

नोट: ऊपर दी गई कीमतों में GST, TCS और मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं। अपने शहर के सटीक रेट के लिए स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

MCX पर सोने का भाव

16 फरवरी 2026 की सुबह कमोडिटी बाजार में सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली। सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange of India पर 10 ग्राम के भाव ₹1,54,398 दर्ज किए गए, जो पिछले बंद भाव से ₹1,497 यानी करीब 0.96 प्रतिशत नीचे रहे। दिन के कारोबार में कीमतें ₹1,54,191 के निचले स्तर तक गईं, जबकि ऊपरी स्तर ₹1,55,100 रहा।

कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी 2 अप्रैल 2026 तय है। औसत ट्रेडिंग प्राइस ₹1,54,659.18 दर्ज किया गया, जबकि पिछला क्लोज ₹1,55,895 था। इस दौरान कुल 508 लॉट का कारोबार हुआ। ओपन इंटरेस्ट 7,680 लॉट पर पहुंचा, जिसमें 14 लॉट की कमी दर्ज की गई। लाइफटाइम आधार पर इस कॉन्ट्रैक्ट ने ₹1,01,107 का निचला और ₹1,93,096 का ऊपरी स्तर छुआ है।

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh Silver Rate Today: 15 फरवरी को क्या हैं चांदी का रेट? यूपी के 5 बड़े शहरों में क्या चल रहा भाव?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+