Aadhar Card Update: अब बैंकों में करवा सकेंगे आधार अपडेट, 1000 शाखाओं में काम शुरू

नई दिल्ली। आधार कार्ड बनवाने और उनकी जानकारियां अपडेट कराने के लिए 1000 शाखाओं में काम शुरू हो चुका है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार बैंकों की 1000 शाखाओं में आधार कार्ड बनवाने और उन्हें अपडेट (Aadhar Card Update) करने का काम शुरू कर दिया गया है। ये शाखाएं 42 प्राइवेट और पब्लिक बैंकों की हैं। जल्द ही 15 हजार शाखाओं में इसी तरह का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Aadhar Card Update: अब बैंकों में से करवा सकेंगे आधार अपडेट, 1000 शाखाओं में काम शुरू

यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडे ने बताया कि बैंकों में आधार केन्द्र इसलिए शुरू किए गए हैं, ताकि खातों के आधार सत्यापन की प्रक्रिया को आसाना बनाया जा सके। आपको बता दें कि कालाधन रोकने के लिए सरकार ने बैंक खातों से आधार को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2017 है।

जुलाई में ही यूआईडीएआई ने निजी और सार्वजनिक बैंकों से कहा था कि वह अपनी प्रति दस शाखाओं में से एक शाखा में आधार बनवाने और आधार की जानकारियां अपडेट कराने हेतु आधार केन्द्र शुरू करें। पहले यह तय हुआ था कि अगस्त महीने में ही यह काम खत्म कर लिया जाए, लेकिन इस महीने की शुरुआत में अंतिम तिथि 1 महीने बढ़ा दी गई। अगर 30 सितंबर तक ऐसा करने में बैंक असमर्थ रहते हैं तो प्रत्येक शाखा के हिसाब से बैंकों पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+