आखिर कहां गया कालाधन? 1000 के 99% नोट RBI के पास आए वापस!
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद देश का हर शख्स चाहे वह एक आदमी हो, कोई राजनीतिक पार्टी हो या फिर सुप्रीम कोर्ट ही क्यों न हो, सभी को इस बात का इंतजार था कि आखिर नोटबंदी से कितने पुराने नोट बैंक में वापस आए। अब इंतजार कर रहे लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर आई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर आंकड़ा देते हुए बताया है कि लगभग 99 फीसदी 1000 रुपए के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार मार्च 2017 तक 8,925 करोड़ रुपए के 1000 के नोट सर्कुलेशन में थे। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक सर्कुलेशन वाले नोट वह हैं, जो भारतीय रिजर्व बैंक से बाहर हैं। 3 फरवरी को वित्त राज्य मंत्री संतोष अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक 8 नवंबर को 6.86 करोड़ रुपए से अधिक के 1000 रुपए के नोट सर्कुलेशन में थे। इस तरह मार्च 2017 तक सर्कुलेशन वाले 1000 रुपए के नोट कुल नोटों का 1.3 फीसदी थे।
ऐसे में यह साफ है कि 98.7 फीसदी 1000 रुपए के नोट भारतीय रिजर्व बैंक में वापस लौट चुके हैं। आपको बता दें कि नोटबंदी के समय 15.4 लाख करोड़ रुपए की करंसी चलन से बाहर की गई थी, जिसमें 44 फीसदी 1000 रुपए के नोट थे और 56 फीसदी 500 रुपए के नोट थे। माना जा रहा है कि जिस तरह 1000 के करीब 99 फीसदी नोट वापस आ चुके हैं, वैसे ही 500 रुपए के नोट भी वापस आए होंगे। अब सवाल यही उठता है कि जब लगभग सारे नोट वापस ही आ गए, तो कालाधन कहां गया?
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications