8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के बाद क्या कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स की पेंशन भी बढ़ जाएगी? हर डिटेल?
8th Pay Commission: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (पे-कमीशन) के गठन को मंजूरी दे दी है। आयोग की सिफारिशें 2026 से लागू होंगी। यह जानकारी 16 जनवरी 2025 को कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी। अश्वनी वैष्णव ने कहा कि सातवां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था, इसकी सिफारिशें 2026 तक जारी रहेंगी। 2026 में 8वें वेतन आयोग लागू होगा।
7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 को लागू हुआ था। वेतन आयोग हर 10 साल में लागू किया जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू कर देगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ जाएगी। सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन ही नहीं, पेंशनर्स की पेंशन भी हर महीने बढ़कर आएगी। लोग ये भी जानना चाहते हैं कि क्या पेंशन में बड़ा उछाल आएगा या सिर्फ मामूली बढ़ोतरी होगी? आइए जानें इससे जुड़ी डिटेल्ड कैलक्युलेशन?

वर्तमान में केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर अपना वेतन और पेंशन प्राप्त करते हैं, जो 1 जनवरी 2016 को लागू हुआ था।
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ सकती है पेंशन?
रिपोर्ट के मुताबिक अगर 1 जनवरी 2026 को 8वां वेतन आयोग लागू होता है तो लेवल-1 के एक कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन (बेसिक सैलरी) 34,560 रुपये होने की उम्मीद है। तो इसका 50 प्रतिशत अमाउंट 17,280 रुपये होने की उम्मीद है। इस हिसाब से कर्मचारी को 17,280 रुपये और डीआर की धनराशि पेंशन के तौर पर मिलेगी। प्रमोशन और अन्य नियमानुसार के मुताबिक इसमें हर लेवल पर बढ़ोतरी होती रहती है। इसलिए ऐसी संभावना है कि कर्मचारी को इससे कहीं ज्यादा धनराशि पेंशन के तौर पर मिलेगी।
PENSIONS INCREASE: पेंशन में संभावित बढ़ोतरी कितनी होगी?
🔴 इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक TeamLease के वाइस प्रेसिडेंट कृष्णेंदु चटर्जी ने कहा, ''पेंशन में औसत बढ़ोतरी वेतन में बढ़ोतरी के अनुरूप होनी चाहिए। यह 2.5-2.8 के फिटमेंट फैक्टर में होने की उम्मीद है, जिससे पेंशन मौजूदा 9,000 रुपये से बढ़कर 22,500 रुपये से 25,200 रुपये के बीच हो जाएगी।"
🔴 फॉक्स मंडल एंड एसोसिएट्स एलएलपी के पार्टनर सुमित धर के मुताबिक अगर सरकार 8वें वेतन आयोग में 2.86 के फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देती है, तो सरकारी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन और पेंशन में 186% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
🔴 सिंघानिया एंड कंपनी की पार्टनर रितिका नैयर ने कहा, ''हालांकि वेतन बढ़ोतरी की भविष्यवाणी करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है, लेकिन पिछले वेतन आयोगों के औसत पेंशन बढ़ोतरी प्रतिशत के आधार पर, 8वां वेतन आयोग 20% से 30% की सीमा में औसत पेंशन वृद्धि प्रदान कर सकता है। हालांकि, वास्तविक प्रतिशत वृद्धि आयोग द्वारा विचार किए गए विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है, जिसमें आर्थिक स्थितियां और बजटीय बाधाएं शामिल हैं।"
🔴 एसकेवी लॉ ऑफिस के सीनियर एसोसिएट निहाल भारद्वाज का कहना है कि 8वें वेतन आयोग के तहत पेंशन में वेतन संशोधन के मुताबिक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसमें औसतन 25-30% की बढ़ोतपी की उम्मीद है। पिछले आयोगों, जैसे कि 6वें और 7वें आयोग ने सैलरी हाइक के मुताबिक ही पेंशन में हाइक दी थी, जिसमें बाद वाले ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया था, जिससे पेंशन में 23-25% की बढ़ोतरी हुई थी।''
🔴 नई पेंशन संरचना की शुरुआत में, महंगाई राहत (DR) को आमतौर पर शून्य पर रीसेट कर दिया जाता है। समय के साथ, पेंशनभोगियों को मुद्रास्फीति के हिसाब से समय-समय पर DR में बढ़ोतरी मिलेगी, जिसके बाद ही नियमित पेंशन में बढ़ोतरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications