7th Pay Commission: केंद्र सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, जल्द ही इतने फीसदी डीए में बढ़ोतरी!
7th Pay Commission: सब्जियों के बढ़ते दामों ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का दबाव केंद्र सरकार पर बना दिया है। संभावना है कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ता में तीन फीसदी का इजाफा कर सकती है।
7th Pay Commission: देशभर में आसमान छू रहे सब्जियों के दाम लगातार महीने का बजट बिगड़ा रहे हैं। ऐसे में महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का दबाव केंद्र सरकार पर बनने लगा है। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ता में तीन फीसदी का इजाफा कर सकती है। यह भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जुलाई 2023 से मिलेगा।
हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार ने कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता हर महीने श्रम (लेबर) ब्यूरो द्वारा जारी इंड्रस्टियल वर्कर के लिए लेटेस्ट कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर तय किया जाता है। श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का एक विंग है।

हाल ही में ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया था कि जून 2023 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जुलाई, 2023 को जारी किया गया था। हम महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। लेकिन, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तीन प्रतिशत अंक से कुछ अधिक है। सरकार दशमलव बिंदु से अधिक डीए बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है। इस प्रकार डीए तीन प्रतिशत अंक बढ़कर 45 प्रतिशत होने की संभावना है।
उन्होंने यह भी कहा कि वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग अपने राजस्व निहितार्थ के साथ डीए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार करेगा और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखेगा। फिलहाल एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है।
मार्च में 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता
मार्च 2023 में आखिरी बढ़ोतरी में DA 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, मौजूदा मुद्रास्फीति दर को देखते हुए, अगली डीए बढ़ोतरी 4 प्रतिशत होने की उम्मीद है। हाल ही में, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्य सरकारों ने अपने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया।












Click it and Unblock the Notifications