7th Pay Commission : खुशखबरी, इस तारीख से इन कर्मचारियों को मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी, 19 महीने का एरियर भी
नई दिल्ली। 7th Pay Commission की सिफारिशों से अधिक सैलरी बढ़ोतरी की मांग कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को अब तक खुशखबरी नहीं मिली है। अंतरिम बजट में भी मोदी सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कोई घोषणा नहीं की गई, लेकिन सरकार ने इस चुनावी साल में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और एडेडमिक स्टाफ के लिए 7th Pay Commission की सिफारिशों से अनुरूप वेतन बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। मानव संसाधन मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर इन कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी और एरियर का ऐलान किया है।

इन्हें मिलेगा वेतन बढ़ोतरी का लाभ
केंद्र सरकार ने केंद्रीय यूनिवर्सिटीज के शिक्षकों, शैक्षणिक कर्मचारी, रजिस्ट्रार, फाइनेंस ऑफिसर और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिशन को सातवें वेतन आयोग का फायदा देने की घोषणा कर दी है। उन्हें 1 जुलाई 2017 से वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा, साथ साथ इन कर्मचारियों को 19 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। 15 जनवरी को इसकी घोषणा की। 28 जनवरी को शिक्षा मंत्रालय ने भी इसका संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया। सैलरी बढ़ोतरी के साथ-साथ 19 महीने के एरियर की भी घोषणा की गई, जिससे सरकारी खजाने पर 1241.78 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

किन्हें मिलेगा वेतन बढ़ोतरी का लाभ
केंद्र सरकार के इस ऐलान से केंद्रीय विश्वविद्यालय के 30,000 शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ-साथ मानद विश्वविद्यालयों के 5500 शिक्षकों को भी लाभ होगा।इतना ही नहीं इस बीच UGC ने भी गेस्ट फैकल्टी मेम्बर्स के अलाउंस में बढ़ोतरी कर दी। UGC द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति सिर्फ स्वीकृत पदों पर ही होगी।

बढ़ा स्पेशल अलाउंस
इस घोषणा के बाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, प्रो वाइस चांसलर और कॉलेज प्रिसिंपल के लिए स्पेशल अलाउंस में भी बढ़ोतरी की गई है। अब वाइस चांसलर को 11,250 रुपए, प्रो वाइस चांसलर को 9,000 रुपए, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल को 6750 रुपए और अंडर ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल को 4,500 रुपए का अलाउंस मिलेगा। इतना ही नहीं विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में नामांकित पीएचडी छात्रों और अनुसंधान कर्मियों की फेलोशिप में बढ़ोतरी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications