बैंक खाते में बढ़कर आएगी सैलरी, जानिए DA के साथ टीए और HRA में कितनी हुई बढ़ोतरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जुलाई महीने में लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते पर पिछले डेढ़ साल में लगाई गई रोक को हटा दिया। सरकार ने कर्मचारियों के रुके हुए महंगाईऊ भत्ते को बहाल कर दिया। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों की सलरी में बढ़ोतरी कर दी और उनके महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया। माना जा रहा है कि अक्टूबर महीने में खाते में क्रेडिट होने वाली सैलरी में इसका लाभ बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के प्रदेश कर्मचारियों को मिलेगा।
{image-_120375246 hindi.oneindia.com}
माना जा रहा है कि इन कर्मचारियों के बैंक खाते में सैलरी बढ़कर आएगी। न केवल महंगाई भत्ता, बल्कि HRA और ट्रैवल अलाउंस भी बढ़चढ़ कर मिलेगा। आपको बता दें कि सरकारी नियमों के मुताबिक अगर DA के 25 फीसदी या उससे अधिक होता है तो HRA का भी रेट बढ़ाया जाता है। शहर की कैटेगरी के आधार पर ये अब 9 फीसदी, 18 फीसदी और 27 फीसदी मिलेगा।
कैसे करें गणना
सैलरी कैलकुलेशन की बात करें तो अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 24200 रुपए महीना हैं और 28 फीसदी महंगाई भत्ता तो उसकी सैलरी अब हर महीने 6776 रुपए प्रति महीना बढ़ जाएगा। वहीं TA के तौर पर उन्हें 4608 रुपए महीना मिलेगा। इसे जोड़े तो बिना HRA के जुड़े अब कर्मचारी की सैलरी 35584 रुपए हो जाएगी, जो पहले 24200 रुपए थी। इसमें अभी एचआरए और दूसरे भत्ते जुड़ने बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications