7th Pay Commission: न्यूनतम वेतन बढ़ेगा, एरियर पर सरकार ने फेरी नज़र, कहा नहीं मिलेगा एरियर

Recommended Video

      7th Pay Commission: जानें अब कितनी होने वाली है Central Employees की Minimum Salary । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ने और एरियर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें सामने आई हैं, जो हर केंद्रीय कर्मचारी को जाननी जरूरी हैं। पहले कहा जा रहा था कि सरकार बेसिक न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी तो करेगी ही, लेकिन साथ ही एरियर भी देगी। हालांकि, सरकारी सूत्रों के हवाले से अब यह बात सामने आ रही है कि सरकार किसी भी तरह का एरियर नहीं देगी।

      कितनी होगी न्यूनतम सैलरी?

      कितनी होगी न्यूनतम सैलरी?

      सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि वह न्यूनतम वेतन को 18,000 रुपए से बढ़ाकर 21,000 रुपए कर दे, लेकिन इस पर किसी भी तरह का एरियर देने का कोई फैसला नहीं किया है। आपको बता दें कि जून में मंत्रालय ने न्यूनतम वेतन 18,000 रुपए देना तय किया था, लेकिन अब 21,000 रुपए देने पर विचार कर रही है।

      न्यूतम सैलरी 25000 रुपए करने की है मांग

      न्यूतम सैलरी 25000 रुपए करने की है मांग

      दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों की मांग है कि उनकी न्यूनतम सैलरी को बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया जाए। ऐसे में अगर सरकार से बातचीत का दौर आगे बढ़ता है, तो हो सकता है कि सरकार को कर्मचारियों की मांग के आगे झुकना पड़े। ऐसी स्थिति में आपको 25 हजार रुपए की न्यूनतम सैलरी का तोहफा मिल सकता है।

      बढ़ाया जाएगा फिटमेंट फैक्टर

      बढ़ाया जाएगा फिटमेंट फैक्टर

      जब सरकार ने न्यूनतम वेतन 18,000 रुपए देने का फैसला किया था, उस समय फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना रखा गया था। अभी फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने को लेकर काम चल रहा है। फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3 गुना किया जाना है।

      क्या बाकी है अभी?

      क्या बाकी है अभी?

      इस मामले पर बात आगे बढ़ाने के लिए नेशनल एनोमली कमेटी (एनएसी) बनाई गई है। यह कमेटी अधिकारियों से लगातार इस मामले को लेकर बात कर रही है और इसके सभी पहलुओं को परख रही है। न्यूनतम सैलरी में बढ़ोत्तरी के लिए एनएसी की मंजूरी लेनी होगी। अक्टूबर में यह कमेटी न्यूनतम सैलरी को बढ़ाए जाने को लेकर फैसला कर सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+