7th Pay Commission: इस राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा ये वेतन
नई दिल्ली। ओडिशा सरकार ने हाल ही में सातवां वेतन आयोग (7th Pay Commission) करने की घोषणा की थी। इससे राज्य के उन कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। इसके तहत ओडिशा सरकार के कर्मचारियों को न्यूनतम 16,600 रुपए का वेतन मिलेगा, जबकि अधिकतम वेतन 2,16,800 रुपए तक मिलेगा।

वेतन आयोग की सिफारिशों और केन्द्र सरकार के अनुसार ओडिशा सरकार की फिटमेंट कमेटी ने पे मीट्रिक्स को लागू कर दिया है। इससे पहले ग्रेड पे और पे बैंड का सिस्टम था। फिटमेंट कमेटी ने इतनी ही बढ़ोत्तरी के लिए सातवें वेतन आयोग में अधिकारियों से सिफारिश की थी।
वह सभी जूनियर असिस्टेंट जो पे बैंड 1 के 6200 रुपए के पे स्केल में आते हैं, जिसका ग्रेड पे 1,900 रुपए है, उसे संशोधित करने के बाद अब हर महीने 21,100 रुपए मिलेंगे। वहीं दूसरी ओर, 4,200 रुपए के ग्रेड पे वाले बैंड यानी बैंड 2 वाले सभी जूनियर असिस्टेंट, जिनका पे स्केल 12,250 रुपए है, उन्हें 42,600 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा सीनियर असिस्टेंट, जिनका पे बैंड 2 (4,200 ग्रेड पे) और पे स्केल 11,300 रुपए है, उन्हें अब सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद 41,000 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications