7th Pay Commission: यूपी सरकार ने 28 लाख कर्मचारियों को दिया तोहफा, जल्द मिलेगा DA बढ़ोतरी का पैसा

7th Pay Commission: यूपी सरकार ने 28 लाख कर्मचारियों को दिया तोहफा, जल्द मिलेगा DA बढ़ोतरी का पैसा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए बकाया महंगाई भत्ते के भुगतान का तोहफा दिया। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया। यूपी सरकार ने अपने 28 लाख सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है।

Recommended Video

    7th Pay Commission: इन कर्मचारियों के लिए आई राहत भरी खबर, पीएफ खाते की नई ब्‍याज दर को लेकर आई खबर
     यूपी सरकार ने दिया तोहफा

    यूपी सरकार ने दिया तोहफा

    उत्तर प्रदेश के लाखों सरकार कर्मचारी और शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में बढ़ा दिया है। सरकार के इस फैसले का लाभ 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का तोहफा दिया गया। सरकार के फैसले के बाद अब इन कर्मचारियों को 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

     अगस्त से मिलेगी सैलरी

    अगस्त से मिलेगी सैलरी

    सरकार ने महंगाई भत्ते के भुगतान की तैयारी शुरू कर दी है। अगस्त 2021 से कर्मचारियों को 17 फीसदी के बजाए 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से 28 फीसदी महंगाई भत्ते का भुगतान करने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले का लाभ 48 लाख से अधिक कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

     हाउस रेंज अलाउंस को लेकर फैसला

    हाउस रेंज अलाउंस को लेकर फैसला

    केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) का तोहफा मिला। सरकार ने कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी में बढ़ोतरी कर इसे 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। 1 जुलाई 2021 से कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का तोहफा मिलना शुरू हो गया। महंगाई भत्ते के अलावा अब कर्मचारियों को सरकार ने हाउस रेंट अलाउंस (HRA Hike) का तोहफा मिला है। सरकार ने 7 जुलाई 2021 को ही पारित कर दिया है। सरकार ने एचआरए को भी रिवाइज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+