7th Pay Commission: DA में अगर 3 % की हुई बढ़ोतरी तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरा गणित
7th Pay Commission, केंद्र सरकार के कर्मचारी डीए में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि, केंद्र सरकार जुलाई में की जानी वाली महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का जल्द ही ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि, इस बार सरकार 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सरकार इस महीने डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 45 फीसदी तक पहुंच जाएगा। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी।

अगर सरकार महंगाई भत्ते/राहत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो सैलरी में काफी उछाल देखने को मिलेगा। मान लें कि अगर किसी की सैलरी 50,000 रुपये प्रति माह है और उसका मूल वेतन 15,000 रुपये है। तो उसी 42 फीसदी डीए की हिसाब से अभी 6,300 रुपये मिल रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार रक्षा बंधन से दिवाली के बीच कभी भी डीए की नई दरों का ऐलान कर सकता है।
अपेक्षित 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कर्मचारी को 6,750 रुपये प्रति माह मिलेंगे। यानि उसकी मासिक सैलरी में 450 रुपये का इजाफा होगा। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी औद्योगिक श्रमिकों के लिए नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर तय किया जाता है। श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का एक विंग है।
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2023 में अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 3.3 अंक बढ़कर 139.7 हो गया। जिसमें पिछले महीने की तुलना में इसमें 2.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी महीने के बीच 0.90 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
क्या है DA/DR
डीए सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि डीआर पेंशनभोगियों को दिया जाता है। डीए और डीआर में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ोतरी होती है। फिलहाल एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है।
अगर सितंबर में डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई तो कर्मचारियों का डीए बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा। इसे 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। इससे 1 करोड़ कर्मचारी-पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इससे पहले मार्च 2023 में डीए बढ़ाकर 42 फीसदी किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications