7th Pay Commission: डीए के 50% हो जाने पर बढ़ जाएगा एचआरए, कितना मिलेगा HRA, कब मिलेगा?
केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में उछाल देखने को मिलेगा। संशोधित डीए 1 जनवरी, 2024 से पूर्वव्यापी रूप से प्रभावी होगा।
सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों को बड़ा फायदा होगा। बता दें सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) दिया जाता है, जबकि पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (DR) दी जाती है।

आपको बता दें कि जब डीए 50 फीसदी के स्तर को छूता है, तो हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसे कुछ भत्ते भी संशोधित किए जाते हैं। अब केंद्र सरकार के कर्मचारी अन्य भत्तों में बदलाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने पहले ही भत्तों की एक सूची जारी कर दी है जिसे इस महीने डीए में बढ़ोतरी के बाद संशोधित किया जाएगा। हालांकि, HRA में बदलाव को लेकर अभी तक कोई आदेश नहीं आया है।
क्या केंद्र सरकार HRA में बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए एक अलग आदेश जारी करेगी क्योंकि डीए अब 50% तक पहुंच गया है? अब HRA में कितनी होगी बढ़ोतरी? केंद्र सरकार के कर्मचारी कब बढ़े हुए एचआरए की उम्मीद कर सकते हैं? आईये यहां जानते हैं...
HRA मतलब हाउस रेंट अलाउंस शहर की प्रकृति पर निर्भर करता है। HRA एग्जम्पशन राशि को कैलकुलेट करने के लिए तीन स्थितियां होती हैं। जिस स्थिति में सबसे कम एग्जम्पशन कैलकुलेट होती है, उसे डिडक्टेबल राशि माना जाता है।
7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, 1 जुलाई, 2017 से HRA को X, Y और Z शहरों के लिए मूल वेतन का क्रमशः 24%, 16% और 8% तक रखा गया है। हालांकि इसमें ये भी सिफारिश की गई है कि जब DA 50 फीसदी हो जाएगा तब HRA को 30%, 20% और 10% तक रिवाईज किया जाएगा।
ऐसे में यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 35,000 है तो उसे X शहर में रहने पर 10,500, Y शहर में रहने पर 7,000 और Z शहर में रहने पर उसे 3,500 रुपये मिलेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार कोई अलग से आदेश जारी नहीं करेगी। ये स्वतः लागू हो जाएगा।
कब से मिलेगा HRA?
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बढ़ा हुआ HRA और संबंधित भत्ते उस महीने के वेतन से आने की संभावना है जब डीए 50% तक पहुंच जाएगा। ऐसे में HRA और अन्य भत्ते कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2024 से मिल पाएगी। केंद्र सरकार के कर्मचारी यह जानने के लिए अपनी सैलरी स्लिप चेक कर सकते हैं कि 1 जनवरी 2024 से उनका एचआरए बढ़ा है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications