7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा, इस राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया तोहफा
7th Pay Commission, हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार ने हाल ही में अपने लाखों राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार फीसदी का बढ़ोतरी की थी। अब हिमाचल सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
हिमाचल प्रदेश सरकार के कदम से लगभग 2.15 लाख कर्मचारियों और 1.90 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अब 34 प्रतिशत डीए मिलेगा। अभी तक कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए मिल रहा था।
हिमाचल सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, 3% डीए बढ़ोतरी से हिमाचल प्रदेश के खजाने पर लगभग 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। डीए और डीआर को साल में दो बार जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है। महंगाई भत्ता(डीए) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत (डीआर) पेंशनभोगियों को दी जाती है।
केंद्र सरकार ने पिछले महीने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए और डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होगी। अब माना जा रहा है कि, इस साल जुलाई में केंद्र सरकार फिर से 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी कर सकती है।
7वें वेतन आयोग द्वारा सुझाए गए फॉर्मूले के अनुसार सरकार द्वारा डीए/डीआर दर वृद्धि तय की जाती है। महंगाई भत्ता प्रतिशत = ((पिछले 12 महीनों के लिए भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (आधार वर्ष 2001=100) -115.76)/115.76)x100
पिछले 12 महीनों का औसत CPI-IW वर्तमान में 372.2 है। फॉर्मूले की मानें तो डीए 42.37 फीसदी पर आ रहा है। इसलिए केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया।
सातवें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2016 को लागू किया गया था, जिससे कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर या बेसिक सैलरी 2.57 गुना बढ़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications