7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी, फिर से हो सकती है DA में बढ़ोतरी
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी, जल्द फिर से हो सकती है DA में बढ़ोतरी
नई दिल्ली। महंगाई भत्ते में फिर से बढ़ोतरी की उम्मीद है। जल्द ही लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जा सकती है। खबरों की माने तो सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते भत्ते में जुलाई में इजाफा कर सकती है। माना जा रहा है कि जुलाई 2022 में फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जा सकती है। कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। वर्तमान में कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है।

कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द फिर से खुशखबरी मिल सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में बढ़ोतरी की उम्मीद है। आपको बता दें कि सरकार साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। सरकार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जुलाई में फिर से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है इस साल 3 के बजाए 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।
साल में दो बार बढ़ोतरी
सरकार के नियम के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते को साल में दो बार रिवाइज किया जाता है। हर साल जनवरी और दूसरा जुलाई में महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाता है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 126 अंकों पर पहुंच गया है, जिसे देखते हुए लग रहा है कि सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी अनुमान से अधिक कर सकती है। सरकार ने इसी साल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर 34 फीसदी कर दिया। अगर सरकार इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications