GOOD NEWS: रेलवे के इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी बढ़ोतरी के साथ-साथ प्रमोशन भी

GOOD NEWS: रेलवे के इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी के साथ-साथ प्रोमोशन भी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने अपने कुछ कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। रेलवे के इनफार्मेशन टेक्नॉलॉजी (IT) सेक्शन में काम करने वाले कर्मचारियों को जल्द बड़ा तोहफा मिल सकता है। रेलवे बोर्ड ने रेलवे के IT कैडर के कर्मचारियों के पदों की रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दे दी है। मतलब ये कि रीस्ट्रक्चरिंग के बाद इन कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी के साथ-साथ उन्हें प्रमोशन भी मिल सकता है।

 इन कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

इन कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

रेल मंत्री ने रेलवे के आईटी सेक्शन में काम करने वाले कर्मचारियों के रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दे दी है। आईटी सेक्शन में काम करने वाले कर्मचारियों का आरोप रहा है कि कभी भी रेलवे ने उनके स्ट्रक्चर पर कभी गंभीरता से काम नहीं किया। अब रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड ने इस सेक्शन को रीस्ट्र्रक्चरिंग का फैसला किया है। इसके बाद रेलवे के आईटी कैडर के तहत 67 फीसदी कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे के तहत रखा जाएगा । जबकि 33 फीसदी कर्मचारियों को 4200 ग्रेड पे के तहत रखा जाएगा। इस बदलाव के बाद इन कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी।

 बढ़ेगा वेतन, प्रमोशन भी

बढ़ेगा वेतन, प्रमोशन भी

रेलवे बोर्ड के इस फैसले से न केवल कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी बल्कि उन्हें प्रमोशन भी मिलेगा। इस वक्त रेलवे में आईटी कैडर के लगभग 33 फीसदी से अधिक कर्मचारी 4200 ग्रेड पे पर काम कर रहा है। इस रीस्ट्रक्चरिंग के बाद न केवल कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी बल्कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों को प्रमोशन भी मिलेगा।

लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता

लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे में कंप्यूटर के आने के साथ ही आईटी कैडर के तहत कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। इस कैडर के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। लंबे संघर्ष के बाद अब कर्मचारियों के पुनर्गठन को मंजूरी मिली है। रेलवे बोर्ड के इस फैसले पर ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के जनरल सेक्रेटी शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हमें सफलता मिली। उन्होंने कहा कि ये न केवल रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ ये संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+