7th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों को न्यू ईयर का तोहफा, DA को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, मिलेगी बढ़ी सैलरी

नई दिल्ली। 7th Pay Commission, DA Hike. कोरोना महामारी के कारण लाखों कर्मचारियों को सैलरी कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर उन्हें नए साल से पहले ही बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी कर ली है। दिल्ली सरकार ने कोरोना संकॉ काल में अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया है। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बारे में जानकारी दी।

 7th Pay Commission: Good News for Delhi Government employees, DA Increase Soon

सैलरी में होगी बढ़ोतरी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियों ने दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का तोहफा देने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनस्किल्ड, सेमी स्किल्ड, स्किल्ड और अन्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। सरकार ने कहा कि इस घोषणा का लाभ प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को होगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

1 अक्टूबर 2020 से लागू

दिल्ली सरकार ने कहा है कि 1 अक्टूबर 2020 से महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। सरकार के फैसले के बाद कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 17 फीसदी से बढ़ाकर 21 फीसदी कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले का लाभ दिल्ली के अकुशल मजदूरों, अर्द्धकुशल श्रमिकों,कुशल श्रमिकों, लिपिक, सुपरवाइजर वर्ग के सभी कर्मचारियों, क्लर्क, सुपरवाइजरी कर्मचारियों आदि को मिलेगा।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारियों को नियमित रूप से सैलरी मिलती रहे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के कारण अर्थव्यवस्था पर बोझ को कम करने के लिए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर जून 2021 लगा दिया। आपको बता दें कि सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+