7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, प्रमोशन के साथ 15000 रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

7th Pay Commission: इन कर्मचारियों की बल्ले, 15000 रुप तक बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन के बीच सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के तोहफे के बाद एक और तोहफा देने की तैयारी कर ली है। सरकार ने कर्मचारियों के पदोन्‍नति की भी तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो जल्द ही इसे लेकर ऐलान किया जाएगा।

salary
प्रमोशन का तोहफा

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार कर्मचारियों के प्रमोशन पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि सरकार ने कर्मचारियों के आग्रह को स्वीकार कर लिया है। भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत प्रमोशन का तोहफा दिया है। अगर सरकार इन कर्मचारियों को भी प्रमोशन को तोहफा देती है तो इन कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी 25350 रुपए से 29500 रुपए तक बढ़ जाएगी। सूत्रों की माने तो प्रमोशन के साथ कर्मचारियों की सैलरी में करीब 15000 रुपए प्रति महीने की बढ़ोतरी होगी। यानी जिनकी बेसिक सैलरी 67700 रुपए है इस प्रमोशन के बाद उनकी सैलरी बढ़कर 78800 रुपए हो जाएगी।

आपको बता दें कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के साथ-साथ ट्रैवल अलाउंस, एचआरए अलाउंस आदि भत्तों में बढ़ोतरी की है। केंद्र सरकार ने जुलाई 2021 में महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटा दिया, जिसके बाद कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़तक 17 फीसदी से 28 फीसदी हो गया। वहीं महंगाई भत्ता 25 फीसदी से अधिक होने के कारण HRA में बढ़ोतकी की गई और ये 24 फीसदी से बढ़कर 27 फीसदी हो गया वहीं कर्मचारियों की मांग है कि सरकार महंगाई भत्ते को 28 फीसदी स बढ़ाकर 31 फीसदी कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+