7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 28% हुआ DA, जानिए हर महीने कितनी बढ़ेगी सैलरी

7th Pay Commission:28% हुआ DA,जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली, 7th Pay Commission , DA Hike. देशभर के करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों( Central Government Employees) और पेंशनभोगियों( Pensioners) को मोदी सरकार( Modi Govt) ने बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते( Dearness Allownace) और महंगाई राहत पर लगी रोक को हटाने का फैसला किया है। सरकार ने डेढ़ साल से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते( DA) पर लगी रोक को अब हटाने का आदेश दिया है।

 DA Hike: 28 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता

DA Hike: 28 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता

आपको बता दें कि कोरोना संकट ( Coronavirus) और लॉकडाउन के चलते देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों( Central Govt Employees) के बढ़ हुए महंगाई भत्ते को फ्रीज कर दिया गया था। आर्थिक दवाब को कम करने के लिए वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्त के भुगतान पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब सरकार ने कर्मचारियों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए इसे दोबारा बहाल करने का फैसला किया है। अब सितंबर महीने से केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने महंगाई भत्ते की रुकी हुई तीनों किश्तों के एक साथ भुगतान का निर्देश दिया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अब 11 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी।

11% बढ़ा महंगाई भत्ता

11% बढ़ा महंगाई भत्ता

सरकार के फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को 17 फीसदी के बजाए 28 फीसदी महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। आपको बता दें कि कि जनवरी 2020 में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी, जुलाई 2020 का 3 फीसदी, जनवरी 2021 का 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जिसे जोड़ा जाए तो अब कर्मचारियों को अब 17 फीसदी के बजाए 28 फीसदी (17+4+3+4) महंगाई भत्ते का भुगतान होगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार हर छह महीने पर महंगाई भत्ते को रिवाइज करती है। महंगाई दर को देखते हुए सरकार फैसला लेती है।

How Much Salary Increase: कितनी बढ़ेगी सैलरी?

How Much Salary Increase: कितनी बढ़ेगी सैलरी?

महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की हुई बढ़ोतरी के बाद अब आपकी सैलरी कितनी होगी, इसे जानने के लिए आपको अपनी बेसिक सैलरी( Basic Salary) की जानकारी होनी चाहिए। डीए कैलकुलेशन( DA Calculation) बेसिक सैलरी क आधार पर होती है। वर्तमान में DA 17 फीसदी है, जो बढ़कर अब 28 प्रतिशत हो जाएगा। यनी डीए में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 25000 रुपए है तो अब उसका महंगाई भत्ता 25000 का 28% हो जागा, यानी पहले के मुताबिक अब उसे 25000 रुपए का 11 फीसदी यानी 2750 रुपए अधिक डीए मिलेगा। यानी आपकी सैलरी में अब 2750 रुपए की बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि DA शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों के आधार पर अलग-अलग होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+