7th Pay Commission: ओडिशा सरकार का वादा रह गया अधूरा, निराश हुए कर्मचारी और पेंशनधारक
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने 7th pay commission को लेकर राज्य के कर्मचारियों से जो वादा किया था, सरकार उसे पूरा नहीं कर पाई है। राज्य के लाखों कर्मचारी सरकार के वादे पर आस लगाए बैठी थी, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी है। ओडिशा के करीब 3.5 लाख राज्य कर्मचारियों को इस त्योहारी मौसम में निराश रहना होगा। हालांकि, इस मामले पर सरकार ने सभी को आश्वासन तो दे दिया है, लेकिन फिर भी कर्मचारियों को इसका फायदा मिलने में अभी वक्त लगेगा। कर्मचारी चाह रहे थे कि त्योहारी मौसम को वह अच्छे से सेलिब्रेट कर सकें, अपनों के लिए तोहफे खरीद सकें, लेकिन सारे सपने सिर्फ सपने ही रह गए। सपनों को हकीकत बनाने के लिए जरूरत थी पूंजी की, जो मिल ही नहीं सकी। सरकार के सूत्रों से यह बात पता चली है कि दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनधारकों को एक बड़ा तोहफा मिल सकता है, लेकिन अभी भी इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सरकार ने किया था ये वादा
ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशनधारकों से वादा किया था कि उन्हें त्योहारी मौसम से पहले ही सातवें वेतन आयोग के फायदे मिल जाएंगे। ओडिशा के वित्त मंत्री शशि भूषण बेहरा ने कहा था कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 26 सितंबर से शुरू हो रही पूजा की छुट्टियों से पहले ही सावतें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिल जाएगी।

किसे मिली बढ़ी हुई सैलरी?
सरकार के वादे के तहत राज्य के करीब 4.5 कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सातवें वेतन आयोग के हिसाब से बढ़ी हुई सैलरी मिल भी गई है, लेकिन 3.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को अभी भी बढ़े हुए पैसे नहीं मिले हैं। एक पेंशनधारक अभिराम मोहंती ने कहा है कि वह सरकार की तरफ से सातवें वेतन आयोग के तहत पेंशन न मिल पाने से बेहद निराश हैं।

सरकार ने दिया आश्वासन
लोगों की तरफ से निराशा जाताई जाने के बाद ओडिशा सरकार ने लोगों से कहा है कि जल्द ही बाकी लोगों को भी बढ़ी हुई सैलरी मिल जाएगी। लोगों की प्रतिक्रिया जानने के बाद वित्त मंत्री शशि भूषण बेहरा ने कहा है कि सरकार को इस बारे में पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा जिन कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी या पेंशन नहीं मिली है उन्हें भी जल्द ही बढ़ी हुई सैलरी/पेंशन मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications