7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के सरकार देने वाली है होली गिफ्ट! जानें DA को लेकर नया अपडेट

7th Pay Commission DA Hike News , डीए में 4 परसेंट की बढ़ोत्तरी की गई है। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए मिलता है। माना जा रहा कि पीएम मोदी इसकी घोषणा खुद कर सकते हैं।

7th Pay Commission DA Hike for Central Govt Employees Modi Govt May Announce DA Hike Before Holi

केंद्र सरकार देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को होली का गिफ्ट देने जा रही है। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। हालांकि इसकी अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने देश के 47 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और 68 लाख पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते को बढ़ाया है। सूत्रों के मुताबिक,केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।

सरकार कर सकती है 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी

सरकार कर सकती है 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी

बता दें कि, एक मार्च को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसी बैठक में मंहगाई भत्ते को लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दी। बताया जा रहा है कि, डीए में 4 परसेंट की बढ़ोत्तरी की गई है। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए मिलता है। इस हाइक के बाद यह बढ़ाकर 42 फीसदी हो सकता है। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।

मार्च की सैलरी में आ सकता है 2 महीने का एरियर

मार्च की सैलरी में आ सकता है 2 महीने का एरियर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी, 2023 से लागू होगा। यानी मार्च की सैलरी में उन्हें डीए का दो महीने का बकाया एरियर मिलेगा। बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होली से पहले खुद इसका ऐलान कर सकते हैं। होली के बाद वित्त मंत्रालय इसे नोटिफाई करेगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा शुरू हो जाएगा।

इस पे-स्केल वालों की इतनी बढ़ेगी सैलरी

इस पे-स्केल वालों की इतनी बढ़ेगी सैलरी

बता दें कि,केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते को बढ़ाती है। मान लीजिए कि, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो 38 फीसदी के हिसाब से उसे हर महीने 6,840 रुपये डीए मिलता है। अगर डीए 42 फीसदी हो जाता है तो कर्मचारी को महंगाई भत्ते के तौर पर हर महीने 7,560 रुपये मिलने लगेंगे। उसकी सैलरी में हर महीने 720 रुपये अधिक मिलेंगे। यानी साल के हिसाब से 8,640 रुपये का फायदा होगा।

हर महीने 2276 रुपये का सैलरी में हो सकता है इजाफा

हर महीने 2276 रुपये का सैलरी में हो सकता है इजाफा

वहीं अगर किसी कर्मचारी की अधिकतम बेसिक सैलरी 56,000 रुपये है तो उसे अभी तक 38 फीसदी के दर से हर महीने महंगाई भत्ते के तौर पर 21280 रुपये मिलते हैं। वहीं सरकार की ओऱ से चार फीसदी बढ़ोतरी के बाद यह यह 23520 रुपये हो जाएगा। सालाना 26,880 रुपये का फायदा होगा। उसकी सैलरी में हर महीने 2276 रुपये अधिक मिलेंगे। यानी साल के हिसाब से 27312 रुपये का फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+