7th Pay Commission: सैलरी बढ़ोतरी के लिए अभी करना होगा और इंतजार, ये रही वजह

नई दिल्ली। वेतन बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। आर्थिक विकास दर, लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए मीडिया में खबरें आ रही थी कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी जल्द हो सकती है, लेकिन कुछ राजनीतिक कारण और रुपए में जारी गिरावट को लेकर एक संकेत ये भी मिल रहे हैं कि सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार और लंबा हो सकता है। हालांकि इसे लेकर सरकार की ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही है।

 7th Pay Commission: Central Government wait long for Salary Hike, Here is the two reason

सैलरी बढ़ोतरी के लिए करना पड़ सकता है इंतजार

दरअसल आम चुनाव अगले साल होने हैं। वहीं 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने संकेत से लगता है कि आम चुनाव वक्त से पहले हो सकते हैं। ऐसे में सरकार के पास इतना वक्त नहीं होगा कि केंद्रीय कर्मचारियों की मांगों के अनुरूप फिटमेंट फैक्टर को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से ज्यादा बढ़ाए। हालांकि सरकार 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नाराजगी नहीं झेलना चाहेगी।

गिरते रुपए की वजह से देरी

डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिरता जा रहा है। गिरते हुए की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा हैय़ शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ तेल के कीमतें बढ़ती जा रही है । ऐसे में मोदी सरकार के पास देश की अर्थव्यस्था को संभालना बड़ी चुनौती है । अगर सरकार कर्मचारियों की मांगों के अनुरूप सैलरी में बढ़ोतरी करती है तो देश की वित्तीय स्थितियों को गहरा सकती है। सरकारी खजाने पर दबाव बढ़ेगा। आरबीआई पहले ही सरकार को संकेत दे चुकी है कि अगर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से अधिक वेतन में बढ़ोतरी हुई तो महंगाई और बढ़ेगी। ऐसे में उम्मीद कम है कि सरकार कर्मचारियों की मांगें मान ले। गौरतलब है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप न्यूनतम वेतन 18000 रुपए तय किया गया है, लेकिन कर्मचारी इसे 26000 रुपए करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, फिटमेंट फैक्टर को भी 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+